Get App

Stocks picks: हर गिरावट में खरीदने की रणनीति पर रहें कायम, फार्मा, IT और कंज्यूमर सेक्टर में दिखेगी तेजी

मनीष का कहना है कि हर गिरावट में खरीदने की रणनीति रखनी चाहिए। बाजार में सेक्टर रोटेशन देखने को मिल रहा है। अब तक जो सेक्टर नहीं चले है उनमें अब एक्शन संभव है। कैपिटल गुड्स के फंडामेंटल अच्छे हैं लेकिन वैल्युएशन महंगे हैं। केमिकल में अच्छे वैल्युएशन वाले शेयरों में एक्शन बढ़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 7:18 PM
Stocks picks: हर गिरावट में खरीदने की रणनीति पर रहें कायम, फार्मा, IT और कंज्यूमर सेक्टर में दिखेगी तेजी
मनीष सोंथालिया की राय है कि मिडिल ईस्ट तनाव से ग्लोबल मार्केट की चिंताएं बढ़ीं हैं। येन का ग्लोबल मार्केट पर सीमित असर होगा। जापान का इमर्जिंग मार्केट पर ज्यादा असर नहीं होगा

Bold stock picks: बाजार पर बात करने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े एमके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (Emkay Investment Managers) के डायरेक्टर & CIO मनीष सोंथालिया। इनके पास भारतीय बाजारों को कवर करने वाले इक्विटी फंड मैनेजमेंट और रिसर्च का 3 दशकों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है। सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से वाणिज्य स्नातक मनीष द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। उन्होंने IISWBM से फाइनेंश में एमबीए पूरा किया है। भारतीय बाजारों पर उनका शोध पत्र 2010 में ग्लोबल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा प्रकाशित किया गया था। भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर प्रमुख मीडिया चैनलों द्वारा अक्सर उनके विचार मांगे जाते हैं।

आइये उनसे समझते हैं कि मौजूदा बाजार में निवेशकों को क्या करना चाहिए। मनीष का कहना है कि हर गिरावट में खरीदने की रणनीति रखनी चाहिए। बाजार में सेक्टर रोटेशन देखने को मिल रहा है। अब तक जो सेक्टर नहीं चले है उनमें अब एक्शन संभव है। फार्मा, IT, कंज्यूमर सेक्टर में रोटेशन ट्रेड देखने को मिल सकता है। कैपिटल गुड्स के फंडामेंटल अच्छे हैं।

मौजूदा बाजार में निवेश स्ट्रैटेजी

मौजूदा बाजार में क्या हो निवेश रणनीति इस पर बात करते हुए मनीष ने कहा कि हर गिरावट में खरीदने की रणनीति रखें। बाजार में सेक्टर रोटेशन देखने को मिल रहा है। कैपिटल गुड्स के फंडामेंटल अच्छे हैं लेकिन वैल्युएशन महंगे हैं। केमिकल में अच्छे वैल्युएशन वाले शेयरों में एक्शन बढ़ेगा। IT सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया है। IT का वैल्युएशन आकर्षक है। मनीष का कहना है कि डिफेंस के शेयर काफी महंगे हो गए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें