Get App

Stock Radar: इंट्रा-डे में यहां बनेगा फटाफट पैसा, चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट और बनाएं स्ट्रैटेजी

Stock Radar: पिछले दो महीने से घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी उठा-पटक दिख रही है। रिकॉर्ड हाई से सेंसेक्स और निफ्टी 9.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। आज इंट्रा-डे में इन शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें लिस्ट और बनाएं इंट्रा-डे में फटाफट तगड़े मुनाफे की स्ट्रैटेजी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 8:05 AM
Stock Radar: इंट्रा-डे में यहां बनेगा फटाफट पैसा, चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट और बनाएं स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स 0.39 प्वाइंट्स की मामूली गिरावट के साथ 78,472.48 और निफ्टी 0.10% यानी 22.55 प्वाइंट्स की मामूली तेजी के साथ 23,750.20 पर बंद हुआ था।

Stock Radar: गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में आज ग्रीन स्टार्टिंग के सिग्नल मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी के मंथली एक्सपायरी के दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी सुस्त रुझान रहा। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगभग फ्लैट बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 0.39 प्वाइंट्स की मामूली गिरावट के साथ 78,472.48 और निफ्टी 0.10% यानी 22.55 प्वाइंट्स की मामूली तेजी के साथ 23,750.20 पर बंद हुआ था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो छह लिस्टिंग के साथ कॉरपोरेट एक्शन के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।

Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

IndusInd Bank

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक इंडसइंड बैंक ने अपने माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन (MFI) रिटेल लोन पूल की बिक्री का ऐलान किया है जिसकी आउटस्टैंडिंग वैल्यू 1,573 करोड़ रुपये है। बैंक अपनी बैलेंस शीट को ऑप्टिमाइज करने और लिक्विडिटी में सुधार करने के लक्ष्य से पूरे पूल को 100% कैश बेसिस पर पेश कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें