Stocks to Buy: पोर्टफोलियो में शामिल करें ये 5 शेयर, 30% बढ़ जाएगा मुनाफा

Stocks to Buy: शेयर मार्केट में गिरावट का दबाव बना हुआ है। आज लगातार तीसरे दिन यह लुढ़ककर बंद हुआ है। निफ्टी 50 इन तीन दिनों में 1.83 फीसदी टूट गया है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे समय में मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में निवेश करने का शानदार मौका है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने लार्ज कैप के पांच शेयर सुझाएं हैं जिनमें पैसे लगाकर करीब 30 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 5:08 PM
ब्रोकरेज ने एक से डेढ़ साल के लिए पांच शेयरों में पैसे लगाने की सलाह दी है जिसमें पैसे लगाकर 30 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks to Buy: शेयर मार्केट में गिरावट का दबाव बना हुआ है। आज लगातार तीसरे दिन यह लुढ़ककर बंद हुआ है। निफ्टी 50 इन तीन दिनों में 1.83 फीसदी टूट गया है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे समय में मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में निवेश करने का शानदार मौका है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने लार्ज कैप के पांच शेयर सुझाएं हैं जिनमें पैसे लगाकर करीब 30 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं। ब्रोकरेज ने एक से डेढ़ साल के लिए इन शेयरों में पैसे लगाने की सलाह दी है। नीचे इन शेयरों के बारे में बताया जा रहा है कि इनमें किस टारगेट प्राइस पर पैसे लगाएं।

    Varun Beverages

    वरुण बेवरेजेज के शेयर आज बीएसई पर 1.73 फीसदी की बढ़त के साथ 822.05 रुपये पर बंद हुए हैं। कारोबार सामान्य होने और नए टेरिटरी में एंट्री के लिए चलते मार्केट में बढ़ती हिस्सेदारी, मैनेजमेंट का लगातार नई टेरिटरी में विस्तार पर फोकस, हाई मार्जिन वाले स्टिंग एनर्जी ड्रिंक पर फोकस के साथ-साथ वैल्यू एडेड डेयरी, स्पोर्ट्स ड्रिंक और जूस सेगमेंट पर बढ़ते फोकस, विदेशों में कारोबारी तेज के चलते ब्रोकरेज इसे लेकर पॉजिटिव है। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 930 रुपये का टारगेट दिया है जो मौजूदा भाव से 13 फीसदी से भी अधिक ऊपर है।


    Zomato Q1 Results: ₹2 करोड़ के लाभ के साथ पहली बार मुनाफे में आई कंपनी, रेवेन्यू 71% बढ़ा

    ICICI Bank

    निजी सेक्टर के इस दिग्गज बैंक के शेयर मौजूदा लेवल से करीब 30 फीसदी उछल सकते हैं। इसके शेयर आज बीएसई पर 965.50 रुपये पर बंद हुए हैं और ब्रोकरेज के मुताबिक यह 1250 रुपये पर पहुंच सकता है। बैंक का खुदरा ग्राहकों पर अधिक फोकस बना हुआ है, ग्रोथ की संभावनाएं काफी मजबूत हैं, हेल्दी प्रोविजन कवर के साथ स्थाई एसेट क्वालिटी, पर्याप्त कैपिटलाइजेशन और मजबूत रिटर्न रेश्यो डिलीवर करने की क्षमता के चलते ब्रोकरेज ने इस पर दांव लगाया हुआ है।

    Maruti Suzuki India

    देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने अभी हाल ही में अपनी सबसे महंगी कार इनविक्टो (Invicto) लॉन्च किया है जो मारुति की इकलौती कार है जिसकी कीमत 20 लाख रुपये के पार है। अब इस मल्टी-पर्पज वेईकल (MPV) और स्पोर्ट-यूटिलिटी वेईकल (SUV) की सेल्स में अधिक हिस्सेदारी होती है तो कंपनी का रेवेन्यू और शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2023-26 में बढ़ेगा। मजबूत ऑर्डर बुक, प्रीमियम एसयूवी की सेल्स में बढ़ती हिस्सेदारी, वित्त वर्ष 2024/वित्त वर्ष 2025 में सीएनजी गाड़ियां की बिक्री के दम पर एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) में सुधार, चिप सप्लाई बेहतर होने और कमोडिटी की स्थिर कीमतों के चलते वित्त वर्ष 2023-26 में इसका रेवेन्यू 14 फीसदी और शुद्ध मुनाफा 16 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ सकता है। इन वजहों से ब्रोकरेज ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। मौजूदा लेवल से यह 13 फीसदी से अधिक चढ़ सकता है। इसके शेयर अभी 9542.05 रुपये पर हैं और ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 10800 रुपये का टारगेट दिया है।

    5 महीने में 10% चढ़ेगा Sensex, Morgan Stanley ने बढ़ा दी भारत की रेटिंग, इन शेयरों पर फिदा ब्रोकरेज

    State Bank of India (SBI)

    जैसे-जैसे इकॉनमी की सेहत सुधर रही है, बैंक निवेश के लिए बेहतर दांव साबित हो रहे हैं। हालांकि इनमें भी हेल्दी पीसीआर, मजबूत कैपिटलाइजेशन, मजबूत लाइबिलिटी फ्रेंचाइजी और एसेट क्वालिटी आउटलुक में सुधार के चलते एसबीआई पर ब्रोकरेज का कुछ अधिक भरोसा है। क्रेडिट कॉस्ट के सामान्य होने और हेल्दी ग्रोथ को डिलीवर करने की क्षमता के चलते ब्रोकरेज ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक यह 715 रुपये तक पहुंच सकता है। आज यह बीएसई पर 590.60 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि मौजूदा लेवल पर निवेश कर 21 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं।

    SBFC Finance IPO में निवेश बड़ा रिस्क, सब जानकर ही लें फैसला

    ITC

    आईटीसी के शेयर आज 0.84 फीसदी टूटकर 456.10 रुपये पर बंद हुए हैं। हालांकि ब्रोकरेज के दिए टारगेट के मुताबिक यह गिरावट निवेश का शानदार मौका है। इसके शेयर 540 रुपये तक पहुंच सकते हैं जो मौजूदा लेवल से 18 फीसदी से भी अधिक है। मार्केट शेयर गेन और नए प्रोडक्ट लॉन्च के साथ-साथ स्थाई सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ, एफएमसीजी बिजनेस की मजबूती, होटल कारोबार की मजबूत ग्रोथ और पिछली कुछ तिमाहियों में पेपरबोर्ड और एग्रीबिजनेस की बेहतर ग्रोथ के चलते ब्रोकरेज ने इस पर दांव लगाया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।