Stocks to Buy: ये 12 स्टॉक्स दे सकते हैं 66% तक रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह
Stocks to Buy: ब्रोकरेज हाउसों ने कई बड़े और मिडकैप स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है। इनमें 66 प्रतिशत तक रिटर्न की संभावना जताई गई है। ऐसे में पावर, ऑटो, फार्मा, रियल्टी और आईटी सेक्टर के इन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।
ब्रोकरेज फर्म Citi ने सरकारी पावर कंपनी NTPC पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है।
Stocks to Buy: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन, ब्रोकरेज ने 12 ऐसे स्टॉक्स चुने हैं, जिनमें निवेशकों को तगड़ी कमाई का मौका मिल सकता है। किसी कंपनी को मजबूत ऑर्डर बुक का फायदा मिल सकता है, तो किसी के कारोबार में तेजी और नए सेक्टर विस्तार से ग्रोथ की उम्मीद है।
Grasim Industries
ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Grasim Industries पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹3,440 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा स्तर से इसमें करीब 15 प्रतिशत तक रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि बढ़ता डिविडेंड इनफ्लो कंपनी को पेंट्स और B2B ई-कॉमर्स जैसे नए कारोबारों में आक्रामक विस्तार के लिए मजबूत वित्तीय सहारा देगा।
Cipla
ब्रोकरेज हाउस JM Financial ने Cipla को ‘Add’ से अपग्रेड कर ‘Buy’ रेटिंग दी है। कंपनी के लिए ₹1,546 का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जिससे शेयर में करीब 16.4 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि कमजोर तिमाही अब पीछे छूट चुकी है और अमेरिकी बाजार में नए प्रोडक्ट लॉन्च से आगे कमाई में सुधार हो सकता है।
Crompton Greaves
Nomura ने Crompton Greaves Consumer Electricals पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹335 कर दिया है। इसमें मौजूदा स्तर से करीब 18 प्रतिशत का उछाल दिख सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक गर्मी के मौसम में मजबूत मांग और सोलर, वायर्स व प्रीमियम प्रोडक्ट्स में विस्तार कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकता है।
NTPC
ब्रोकरेज फर्म Citi ने सरकारी पावर कंपनी NTPC पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है। कंपनी के लिए ₹485 का टारगेट प्राइस तय किया गया है। इससे शेयर में करीब 22 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल सकती है। Citi का कहना है कि थर्मल, रिन्यूएबल, स्टोरेज और न्यूक्लियर एनर्जी सेगमेंट में NTPC की मजबूत मौजूदगी इसे सेक्टर का टॉप पिक बनाती है।
DLF
Nuvama ने DLF पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखते हुए ₹722 का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर मौजूदा स्तर से करीब 24 प्रतिशत तक चढ़ सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक मजबूत कैश फ्लो, बढ़ती रेंटल इनकम और बेहतर नेट कैश पोजिशन कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं।
HAL
Nomura ने Hindustan Aeronautics Limited पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹5,954 का टारगेट प्राइस दिया है। इससे शेयर में करीब 29 प्रतिशत तक की संभावित तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मुनाफा और मजबूत बैलेंस शीट कंपनी को लंबी अवधि में फायदा पहुंचा सकते हैं।
Waaree Energies
Emkay Global ने रिन्यूएबल कंपनी Waaree Energies पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने ₹4,260 का टारगेट प्राइस दिया है, जिससे शेयर में करीब 32 प्रतिशत तक का दमदार रिटर्न देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन, बड़े स्केल और सोलर सेक्टर में लीडरशिप की वजह से अच्छी स्थिति में है।
Tata Motors PV
Nuvama ने Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस ₹400 से बढ़ाकर ₹470 कर दिया है। इस हिसाब से शेयर करीब 38.6 प्रतिशत तक की छलांग लगा सकता है। घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिजनेस में मजबूत EBITDA ग्रोथ और बेहतर स्केल बेनिफिट्स कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं।
ONGC
CLSA ने सरकारी तेल कंपनी Oil and Natural Gas Corporation पर ‘Outperform’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने ₹405 का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शेयर में 44 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दिखाता है। सरकार की तरफ से रॉयल्टी रेट में कटौती और घरेलू गैस प्राइस कैप बढ़ने से कंपनी के मार्जिन मजबूत हो सकते हैं।
Swiggy
Jefferies ने Swiggy पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹415 का टारगेट प्राइस दिया है। इससे शेयर में करीब 49 प्रतिशत तक की जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक फूड डिलीवरी बिजनेस की ग्रोथ तेज हुई है। हालांकि क्विक कॉमर्स की मुनाफेदारी को लेकर सवाल अभी भी बने हुए हैं।
Tata Motors
Emkay Global ने Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹600 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा शेयर प्राइस ₹378 के मुकाबले इसमें करीब 59 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में मजबूत मांग, बेहतर मार्जिन और MHCV सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।