Stocks in Focus: BEL और भारतीय वायुसेना के बीच ₹1950 करोड़ की डील, कल 31 मार्च को शेयर पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) को भारतीय वायुसेना से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने उसके साथ करीब ₹1,950 करोड़ का महत्वपूर्ण करार किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट भारतीय वायुसेना के लिए अत्याधुनिक माउंटेन रडार सिस्टम की खरीद से जुड़ा है

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 4:33 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to Watch: इस साल की शुरुआत से अब तक BEL के शेयरों का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है

Stocks to Watch: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) को भारतीय वायुसेना से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने उसके साथ करीब ₹1,950 करोड़ का महत्वपूर्ण करार किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट भारतीय वायुसेना के लिए अत्याधुनिक माउंटेन रडार सिस्टम की खरीद से जुड़ा है। यह समझौता 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और BEL के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में साइन किया गया।

स्वदेशी तकनीक से तैयार होंगे रडार

इस परियोजना के तहत दो माउंटेन रडार सिस्टम, उनसे जुड़े उपकरण और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। यह पूरी डील “Buy (Indian – IDDM)” कैटेगरी के तहत की गई है, जो “आत्मनिर्भर भारत” और “मेक इन इंडिया” अभियान को बढ़ावा देती है।

इन रडार सिस्टम्स को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट अर्गनाइजेशन (DRDO) की इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट ने डिजाइन और विकसित किया है, जबकि इनका निर्माण BEL की ओर से किया जाएगा।


एयर डिफेंस सिस्टम को मिलेगी मजबूती

इन माउंटेन रडार की तैनाती और कमीशनिंग से भारतीय वायुसेना की निगरानी क्षमता और एयर डिफेंस सिस्टम को बड़ा फायदा मिलेगा। खासकर दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में ये रडार दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इसके साथ ही, इस प्रोजेक्ट से विदेशी उपकरणों पर निर्भरता भी कम होगी, जो भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

BEL को मिला अतिरिक्त ऑर्डर भी

एक दिन पहले 30 मार्च को भी कंपनी ने ₹1,660 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी। इन ऑर्डर्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, एवियोनिक्स, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, म्यूनिशन, ईवीएम, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज शामिल हैं।

लगातार मिल रहे इन ऑर्डर्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होती जा रही है और भविष्य में रेवेन्यू ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं।

कंपनी प्रोफाइल और मार्केट पोजिशन

BEL एक मल्टी-प्रोडक्ट और मल्टी-टेक्नोलॉजी डिफेंस पीएसयू है। यह मिलिट्री कम्युनिकेशन, रडार, नेवल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स और होमलैंड सिक्योरिटी जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 30 मार्च 2026 तक करीब ₹2.93 लाख करोड़ था, जो इसे देश की बड़ी डिफेंस कंपनियों में शामिल करता है।

शेयर प्रदर्शन पर नजर

हालांकि, इस बड़े ऐलान से पहले कंपनी के शेयरों में हल्की कमजोरी देखी गई थी। 30 मार्च को BEL का शेयर 0.78% गिरकर ₹401 पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 11 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है।

यह भी पढ़ें- BSE, एंजल वन समेत इन शेयरों के लिए आई अच्छी खबर; RBI ने 3 महीने के लिए टाले सख्त नियम

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।