Stocks to Watch: 27 जनवरी को भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर लग गई। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा है। इस समझौते का मकसद ज्यादातर सामानों पर टैरिफ घटाकर भारत और EU के बीच व्यापार को तेज करना और अमेरिका पर निर्भरता कम करना है। खासकर, ऐसे समय में जब दुनिया भर में ट्रेड टेंशन बढ़ रही है।
