Get App

Stocks to Watch: कल 19 जनवरी को सुर्खियों में रहेंगे ये 14 शेयर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार बीते कारोबारी हफ्ते (12 से 16 जनवरी) लगभग सपाट बंद हुए। निफ्टी-50 इंडेक्स सिर्फ 0.04 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 25,694.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स 83,570.35 के स्तर पर बंद हुआ। अब निवेशकों की नजरें सोमवार 19 जनवरी के कारोबार पर टिकी हैं

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 8:22 PM
Stocks to Watch: कल 19 जनवरी को सुर्खियों में रहेंगे ये 14 शेयर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch: सीजी पावर ने ग्लोबल डेटा सेंटर मार्केट में कदम रखने का ऐलान किया है

Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार बीते कारोबारी हफ्ते (12 से 16 जनवरी) लगभग सपाट बंद हुए। निफ्टी-50 इंडेक्स सिर्फ 0.04 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 25,694.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स 83,570.35 के स्तर पर बंद हुआ। अब निवेशकों की नजरें सोमवार 19 जनवरी के कारोबार पर टिकी हैं। इस दिन शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर अपने नतीजों, बड़े ऑर्डर और दूसरे कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते सुर्खियों में रह सकते हैं।

आइए ऐसी ही 14 कंपनियों पर एक नजर डालते हैं-

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL)

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिसंबर तिमाही में ₹18,645 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जिसमें डिजिटल सर्विसेज और ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा। कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹2.65 लाख करोड़ पहुंचा, जबकि EBITDA ₹46,018 करोड़ रहा। बेहतर फ्यूल मार्जिन और जियो-बीपी की मजबूत बिक्री से O2C आय में सुधार हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें