Stocks to Watch: 29 मई को फोकस में रहेंगे ये 17 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: शुक्रवार 29 मई को शेयर बाजार में 17 कंपनियों के स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है। इनसे तिमाही नतीजों समेत बड़े ऑर्डर, टैक्स नोटिस और बायबैक जैसे अहम कारोबारी अअपडेट्स आए हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड May 28, 2026 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं।

Stocks to Watch: शुक्रवार 29 मई को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। कुछ कंपनियों ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं, तो कुछ को बड़े ऑर्डर, टैक्स नोटिस और कारोबारी अपडेट मिले हैं। इनमें शॉर्ट टर्म कमाई के मौके मिल सकते हैं।

Reliance Industries

ऑयल-टू-टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने बुधवार, 27 मई को बताया कि कंपनी की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 19 जून 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के डिविडेंड के लिए 5 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। रिकॉर्ड डेट के आधार पर यह तय होगा कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा।


Ather Energy

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने भारत में Ather Insurance Limited नाम से सहायक कंपनी बनाई है। यह कंपनी इंश्योरेंस कॉरपोरेट एजेंट कारोबार में काम करेगी। ग्राहकों को बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराने और उन्हें आसान बनाने का काम करेगी।

PG Electroplast

कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी PG Electroplast का मार्च तिमाही प्रदर्शन कमजोर रहा। रूम एयर कंडीशनर की मांग घटने और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों का असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 55.3 प्रतिशत गिरकर 64.9 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 10.1 प्रतिशत घटकर 1,716.7 करोड़ रुपये पर आ गया। EBITDA और EBITDA मार्जिन में भी गिरावट आई।

Enviro Infra Engineers

वॉटर ट्रीटमेंट सेक्टर की दिल्ली स्थित कंपनी Enviro Infra Engineers ने बताया कि उसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Suyog Urja Ltd (SUL) को 207.47 करोड़ रुपये (GST छोड़कर) का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए लैंड एग्रीगेशन और बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP) कार्यों से जुड़ा है।

PC Jeweller

ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 61.3 प्रतिशत बढ़कर 152.9 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 94.8 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 32.7 प्रतिशत बढ़कर 927.3 करोड़ रुपये हो गया।

Bata India

फुटवियर कंपनी Bata India का मार्च तिमाही मुनाफा VRS खर्च के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 95.2 प्रतिशत गिरकर सिर्फ 2.2 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 5 प्रतिशत बढ़कर 827.6 करोड़ रुपये पहुंचा। लेकिन EBITDA 15.2 प्रतिशत घटकर 150.7 करोड़ रुपये रह गया और EBITDA मार्जिन 22.6 प्रतिशत से गिरकर 18.2 प्रतिशत पर आ गया।

PhysicsWallah

एडटेक सेक्टर की कंपनी PhysicsWallah का मार्च तिमाही घाटा काफी घटा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस 293.1 करोड़ रुपये से घटकर 74.9 करोड़ रुपये रह गया, जबकि रेवेन्यू 50.7 प्रतिशत बढ़कर 918.8 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं EBITDA घाटे से निकलकर 28.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और EBITDA मार्जिन माइनस 37.5 प्रतिशत से सुधरकर 3.1 प्रतिशत हो गया।

GMR Airports

एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी GMR Airports ने जनवरी-मार्च तिमाही में 302.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 237.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.5 प्रतिशत बढ़कर 3,938.2 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Zydus Lifesciences

फार्मा सेक्टर की कंपनी Zydus Lifesciences ने अपने जारी बायबैक प्रोग्राम में बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी की बायबैक कमेटी ने शेयर बायबैक की कीमत 1,150 रुपये से बढ़ाकर 1,260 रुपये प्रति शेयर कर दी है। साथ ही बायबैक के तहत खरीदे जाने वाले शेयरों की संख्या घटाई गई है।

Patanjali Foods

FMCG और फूड सेक्टर की कंपनी Patanjali Foods को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1,352.9 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। इसमें SGST और CGST के तहत 676.46-676.46 करोड़ रुपये की मांग शामिल है। इसके अलावा 135.29 करोड़ रुपये की पेनल्टी और 18 प्रतिशत ब्याज भी लगाया गया है।

Swiggy

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की कंपनी Swiggy ने बताया कि उसके आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में बदलाव का प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी हासिल नहीं कर पाया। विशेष प्रस्ताव को 72.36 प्रतिशत वोट मिले, जबकि मंजूरी के लिए 75 प्रतिशत वोट जरूरी थे।

Oil India

ऑयल और ग्रीन एनर्जी सेक्टर की सरकारी कंपनी Oil India की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी OIL Green Energy Ltd (OGEL) ने Hindustan Waste Treatment Pvt Ltd (HWT) के साथ संयुक्त उपक्रम समझौता किया है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में बायोएनर्जी और सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट विकसित करेंगी।

Tata Elxsi

आईटी और इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Tata Elxsi ने हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए AI आधारित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म AnaTel लॉन्च किया है। इसे OpenAna के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

Bata India

फुटवियर और रिटेल सेक्टर की कंपनी Bata India ने चौथी तिमाही में मुनाफे में तेज गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने बताया कि VRS यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना से जुड़े एकमुश्त खर्च का असर नतीजों पर पड़ा। वहीं कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी सीमित रही और मार्जिन पर दबाव बना रहा।

HG Infra Engineering

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी HG Infra Engineering ने कहा कि वह झारखंड में इंटरस्टेट पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता बनकर उभरी है। यह प्रोजेक्ट REC Power Development and Consultancy Ltd (RECPDCL) द्वारा दिया गया है।

Godfrey Phillips India

तंबाकू और सिगरेट कंपनी Godfrey Phillips India ने Polisetty Somasundaram Tobacco Products (India) Pvt Ltd के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग समझौता किया है। इसके तहत सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों का निर्माण और सप्लाई की जाएगी।

Bharti Airtel और Vodafone Idea

टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियां Bharti Airtel और Vodafone Idea एक नई बहस के केंद्र में आ गई हैं। एयरटेल की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा को लेकर वोडाफोन आइडिया ने प्रेफरेंशियल स्पीड या सर्विसेज पर चिंता जताई है। उसका कहना है कि सभी ग्राहकों को बराबर सेवाएं मिलनी चाहिए।

Hikal

केमिकल कंपनी Hikal ने मार्च तिमाही में कमजोर प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और मार्जिन सालाना आधार पर घटे हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि क्रमिक आधार पर कारोबार में सुधार के संकेत दिख रहे हैं, खासकर क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार में।

Vedanta Demerger: जून में लिस्ट हो जाएंगी वेदांता से अलग हो रहीं चारों कंपनियां, अनिल अग्रवाल ने किया कंफर्म; शेयरहोल्डर्स के लिए क्या बदलेगा?

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।