Stocks to Watch: रविवार 1 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: बजट के दिन 1 फरवरी को शेयर बाजार में हलचल तेज रह सकती है। CDSL, Bajaj Auto, NTPC समेत 13 कंपनियों के शेयर अहम बिजनेस के चलते इनके शेयर फोकस में रहेंगे। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
NTPC का Q3 शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5.8% बढ़कर ₹4,987 करोड़ रहा।

Stocks to Watch: बजट के दिन रविवार, 1 फरवरी को शेयर बाजार में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। इस दिन कई बड़ी और मझोली कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर शेयरों पर दिखेगा। CDSL, Bajaj Auto, NTPC, SAIL, Bank of Baroda और Glenmark Pharma जैसे स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। नतीजों और बजट संकेतों के चलते इन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव संभव है।

CDSL

Central Depository Services (India) का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 2.5% बढ़कर ₹133.3 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू 9.5% की बढ़त के साथ ₹304.3 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मामूली रूप से बढ़कर ₹161 करोड़ रहा, लेकिन मार्जिन घटकर 52.9% पर आ गया।


Bajaj Auto

बजाज ऑटो ने तीसरी तिमाही में ₹2,502 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह सालाना आधार पर 18.6% की बढ़त है। इस दौरान रेवेन्यू 18.8% बढ़कर ₹15,220 करोड़ रहा। EBITDA 22.5% बढ़कर ₹3,161 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 20.2% से बढ़कर 20.8% पर पहुंच गया।

NTPC

पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी NTPC का Q3 शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5.8% बढ़कर ₹4,987 करोड़ रहा। हालांकि रेवेन्यू में 1.8% की गिरावट आई और यह ₹40,643 करोड़ रहा। EBITDA लगभग स्थिर रहते हुए ₹11,991 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 28.9% से बढ़कर 29.5% हो गया।

SAIL

सरकारी कंपनी SAIL ने तीसरी तिमाही में ₹374 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का रेवेन्यू ₹27,371 करोड़ और EBITDA ₹2,294 करोड़ रहा। इस तिमाही में EBITDA मार्जिन 8.4% रहा, जो कंपनी की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को दिखाता है।

Bank of Baroda

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने ₹5,054 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 4.5% ज्यादा है। नेट इंटरेस्ट इनकम ₹11,800 करोड़ रही। ग्रॉस NPA सुधरकर 2.04% पर आ गया, जबकि नेट NPA तिमाही आधार पर 0.57% पर स्थिर रहा।

Glenmark Pharma

फार्मा कंपनी Glenmark Pharma का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 15.9% बढ़कर ₹403 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 15.1% बढ़कर ₹3,900 करोड़ रहा। EBITDA में 45% की तेज बढ़त दर्ज हुई और यह ₹868.7 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 17.7% से बढ़कर 22.3% हो गया।

Jindal Steel

Jindal Steel का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 80% गिरकर ₹188.5 करोड़ रह गया। हालांकि रेवेन्यू 10.9% बढ़कर ₹13,026 करोड़ रहा। EBITDA 25.2% घटकर ₹1,632 करोड़ हो गया, जिससे EBITDA मार्जिन 18.6% से घटकर 12.5% रह गया।

KEC International

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.6% घटकर ₹127.5 करोड़ रहा। रेवेन्यू 12.2% बढ़कर ₹6,001 करोड़ हुआ। EBITDA 15% बढ़कर ₹430.3 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 7% से मामूली बढ़कर 7.1% हो गया।

MedPlus Health

MedPlus Health का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26.2% बढ़कर ₹57.8 करोड़ रहा। रेवेन्यू 15.7% बढ़कर ₹1,806 करोड़ हुआ। EBITDA 19.7% बढ़कर ₹158.5 करोड़ रहा और मार्जिन 8.48% से बढ़कर 8.78% हो गया।

Aster DM

Aster DM का शुद्ध मुनाफा घटकर ₹52.45 करोड़ रह गया। हालांकि रेवेन्यू 12.9% बढ़कर ₹1,185.7 करोड़ रहा। EBITDA 2.5% बढ़कर ₹211 करोड़ हुआ, लेकिन EBITDA मार्जिन 18% से घटकर 17.8% रह गया।

Bharat Dynamics

डिफेंस कंपनी का शुद्ध मुनाफा 50% गिरकर ₹73 करोड़ रह गया, जबकि रेवेन्यू 32% घटकर ₹566.3 करोड़ रहा। EBITDA में 79.7% की तेज गिरावट के साथ यह ₹25.7 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन सिमटकर 4.5% पर आ गया। बोर्ड ने ₹4.5 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 9 फरवरी तय की गई है।

Birla Corporation

दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 69.2% बढ़कर ₹52.8 करोड़ रहा, जबकि EBITDA 18% की बढ़त के साथ ₹292.5 करोड़ पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान रेवेन्यू में 4.2% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹2,158.7 करोड़ रह गया। यानी मुनाफा और ऑपरेटिंग कमाई बढ़ी है, लेकिन टॉपलाइन पर दबाव बना हुआ है।

Stove Kraft

दिसंबर तिमाही में कमजोर मांग के चलते कंपनी के नतीजों पर दबाव दिखा। शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 66.6% गिरकर ₹4 करोड़ रह गया, जबकि रेवेन्यू 6.4% घटकर ₹378.3 करोड़ रहा। EBITDA 15% घटकर ₹34.2 करोड़ रह गया और ऑपरेटिंग मार्जिन 10% से फिसलकर 9% पर आ गया।

Dividend Stocks: डिविडेंड की बहार! अगले हफ्ते 28 कंपनियां देंगी शेयरधारकों को तोहफा, चेक करें पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।