Stocks To Watch: इन कंपनियों से जुड़ी ये बड़ी-बड़ी हलचल, इंट्रा-डे में बना रही तगड़े मुनाफे का मौका

Stocks to Watch: लगातार पांच दिनों के गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) सोमवार को संभले तो लेकिन रिकॉर्ड हाई से अभी भी ये 9 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 8:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोमवार को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 498.58 प्वाइंट्स यानी 0.64% की तेजी के साथ 78540.17 और निफ्टी 1.70% यानी 165.95 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23753.45 पर बंद हुआ था।

Stocks To Watch: लगातार पांच दिनों की हाहाकार के बाद वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच इस हफ्ते की मजबूत कारोबारी शुरुआत रही। आज भी गिफ्ट निफ्टी से संकेत मजबूत ही मिल रहे हैं। पांच दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) चार फीसदी से अधिक टूटे थे और सोमवार को इनमें आधे फीसदी से अधिक रिकवरी हुई। दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 498.58 प्वाइंट्स यानी 0.64% की तेजी के साथ 78540.17 और निफ्टी 1.70% यानी 165.95 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23753.45 पर बंद हुआ। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक लिस्टिंग के साथ कॉरपोरेट एक्शन के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।

Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Whirlpool of India and PG Electroplast

व्हर्लपूल ने पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के साथ कुछ मॉडल की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट अपनी रूड़की फैक्ट्री में व्हर्लपूल के लिए कुछ एसकेयू (स्टॉक कीपिंग यूनिट) बनाएगी। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट पहले से ही व्हर्लपूल ब्रांड के एसी की सप्लाई करती है।


Ramky Infrastructure

एनएसई और बीएसई ने रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर को रिस्क मैनेजमेंट की बैठकों के आयोजन से जुड़े सभी लागू प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर वॉर्निंग लेटर जारी किए हैं। कंपनी ने रिस्क मैनेजमेंट कमेटी की बैठक की थी। पहली बैठक 10 अगस्त 2023 को हुई थी, और फिर 12 फरवरी 2024 को।

MMTC

एमएमटीसी को बीएसई और एनएसई से एक वॉर्निंग लेटर मिला है क्योंकि FY24 में स्टेकहोल्डर्स रिलेशनशिप कमेटी की बैठक नहीं हुई थी। कंपनी ने एक्सचेंजों को आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

HG Infra Engineering

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग की सहायक कंपनी एचजी बनासकांठा बीईएसएस ने एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम के साथ लॉन्ग टर्म के लिए 185 MW/370 MWh की बैटरी एनर्जी स्टोरेज पर्चेज एग्रीमेंट किया है।

Muthoot Capital Services

थॉमस जॉर्ज मुथूट ने मुथूट कैपिटल सर्विसेस के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है, और थॉमस जॉन मुथूट ने गैर-कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 23 दिसंबर से प्रभावी है। बोर्ड ने टीना सुजान जॉर्ज को कार्यकारी निदेशक और ऋतु एलिजाबेथ जॉर्ज को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Bharat Forge

भारत फोर्ज के बोर्ड ने सहायक कंपनी भारत फोर्ज अमेरिका में $6.45 करोड़ का निवेश करने की मंजूरी दे दी है। इस पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा।

TVS Motor

टीवीएस मोटर ने ड्राइवएक्स के 7,914 इक्विटी शेयरों (39.11% हिस्सेदारी) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी की ड्राइवएक्स में हिस्सेदारी बढ़कर 87.38% हो गई है, और इसके चलते ड्राइवएक्स अब इसकी सहायक कंपनी बन गई है।

TVS Holdings

टीवीएस होल्डिंग्स की सहायक कंपनी टीवीएस एमेराल्ड ने रैडियल (फेज II) IT पार्क और रैडियल (फेज III) IT पार्क में 100% इक्विटी शेयर और कंपल्सरली कंवर्टिबल डिबेंचर का अधिग्रहण पूरा किया है। इसके साथ ही दोनों एंटिटीज टीवीएस एमेराल्ड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां बन गई हैं और इसकी स्टेप-डाउन सहायक कंपनियां बन गई हैं।

Kirloskar Brothers

किर्लोस्कर ब्रदर्स के सीएफओ और वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) रविश मित्तल ने 23 दिसंबर से इस्तीफा दे दिया है।

SPML Infra

एसपीएमएल इंफ्रा के बोर्ड की 30 दिसंबर की बैठक में सुभाष चंद सेठी को फिर से चेयरमैन और पूर्णकालिक निदेशक बनाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

Allcargo Gati

ऑलकार्गो गति के बोर्ड ने कर्नाटका के बेलगावी में स्थित फ्यूल स्टेशन को ₹3 करोड़ में बेचने को मंजूरी दी है। यह जनवरी 2025 तक हो जाएगा।

Dr Reddy’s Laboratories

डॉ रेड्डीज की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज SA, स्विट्जरलैंड ने फिनलैंड में अपनी एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डॉ रेड्डीज फिनलैंड सेटअप की है।

Nava

नवा के शेयरहोल्डर्स ने दो रुपये की फेस वाले शेयरों के एक रुपये की फेस वैल्यू शेयरों में तोड़ने की मंजूरी दी है।

Indian Bank

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक की वित्तीय खुफिया इकाई ने इंडियन बैंक पर श्रीलंकाई वित्तीय लेनदेन रिपोर्टिंग अधिनियम, संख्या 6, 2006 (FTRA) के प्रावधानों का पालन नहीं करने के चलते 20 लाख श्रीलंकाई रुपये (₹5.85 लाख) का जुर्माना लगाया है। इंडियन बैंक की श्रीलंका में दो ब्रांच हैं।

बल्क डील्स

Avonmore Capital & Management Services

प्रमोटर्स राकम इन्फ्रास्ट्रक्चर्स ने एवोनमोर में ₹3.51 प्रति शेयर के औसत भाव पर 95,27,162 राइट्स शेयर बेचे, और इनोवेटिव मनी मैटर्स ने ₹3.50 प्रति शेयर के औसत भाव पर 1,34,72,838 राइट्स शेयर बेचे। वहीं दूसरी तरफ थॉमसन एंड वाइमैन एंटरप्राइजेज ने 4 लाख शेयर खरीदे, और कुलदीप सिंह राठी ने ₹3.51 प्रति शेयर के औसत भाव पर 8 लाख राइट्स शेयर खरीदे। सुबाष फूटरमल राठौड़ ने 79.6 लाख राइट्स शेयर खरीदे, और साही ट्रेडिंग ने ₹3.50 प्रति शेयर के औसत भाव पर 1.3 करोड़ राइट्स शेयर खरीदे। आशीष चुग ने एवोनमोर में ₹3.52 प्रति शेयर के औसत भाव पर 5 लाख राइट्स शेयर खरीदे।

लिस्टिंग

आज एनएसीडीएसी के 35 रुपये के शेयरों की बीएसई एसएमई पर लिस्टिंग है।

एक्स-डेट

आज वेदांता, डिजिटल इंफ्रा ट्रस्ट के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

बंधन बैंक, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।