Stocks to Watch: आज इन 13 शेयरों में दिख सकती है जबरदस्त हलचल! दांव लगाने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट
Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजारों में आज 24 फरवरी को कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है। ताजा ऑर्डर, बड़े कॉन्ट्रैक्ट, निवेश और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते करीब 13 शेयर निवेशकों के रडार पर हैं। ट्रेडिंग से पहले इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों को समझना जरूरी है, क्योंकि इनमें उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है
Stocks to watch: भारती एयरटेल ने अपनी NBFC कंपनी में 20,000 करोड़ रुपये लगाने का ऐलान किया है
Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजारों में आज 24 फरवरी को कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है। ताजा ऑर्डर, बड़े कॉन्ट्रैक्ट, निवेश और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते करीब 13 शेयर निवेशकों के रडार पर हैं। ट्रेडिंग से पहले इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों को समझना जरूरी है, क्योंकि इनमें उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है। अगर आप आज दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले पूरी लिस्ट और कारण जरूर जान लें।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel)
कंपनी ने अपनी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) Airtel Money के लिए बड़े प्लान का ऐलान किया है। इसका मकसद भारत में लोगों और छोटे व्यवसायों को आसानी से कर्ज (लोन) उपलब्ध कराना है, ताकि देश में जो “क्रेडिट गैप” है उसे कम किया जा सके।
इस NBFC में आने वाले कुछ सालों में कुल 20,000 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। इसमें से 70% पैसा Bharti Airtel लगाएगी। बाकी 30% पैसा प्रमोटर ग्रुप Bharti Enterprises की ओर से लगाया जाएगा।
2. पेस डिजिटेक (Pace Digitek)
कंपनी की सहायक कंपनी Lineage Power को Reliance Industries से 158.7 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Li-ion बैटरी पैक (48V 15S1P 314 AH) की सप्लाई के लिए है। आसान शब्दों में कहें तो कंपनी अब रिलायंस को बड़ी मात्रा में लिथियम-आयन बैटरियां उपलब्ध कराएगी, जिससे उसके कारोबार और आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
3. साइनपोस्ट इंडिया (Signpost India)
कंपनी को कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से 450 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर ‘कोलकाता स्ट्रीटस्केप रेनेसां’ प्रोजेक्ट के तहत पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल में दिया गया है। इस समझौते के तहत कंपनी को कोलकाता की प्रमुख सड़कों जैसे पार्क स्ट्रीट (मदर टेरेसा सरानी), जवाहरलाल नेहरू रोड से मलिक बाज़ार क्रॉसिंग तक; कैमक स्ट्रीट (अबनिंद्रनाथ सरानी); थिएटर रोड (शेक्सपियर सरानी); और पार्क-ओ-मैट पर एक्सक्लूसिव आउटडोर विज्ञापन लगाने का अधिकार मिला है।
4. पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering)
महाराष्ट्र कृष्णा वैली डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, पुणे ने पटेल इंजीनियरिंग और उसके जॉइंट वेंचर (जेवी) पार्टनर्स को 133.25 करोड़ रुपये के ठेके के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी घोषित किया है। यह ठेका कई तरह के निर्माण कार्यों से जुड़ा है। इसमें हेड वर्क्स, पंप हाउस, स्विचयार्ड, राइजिंग मेन पाइपलाइन, डिलीवरी चैंबर और पंपिंग मशीनरी लगाने का काम शामिल है। इसके साथ ही सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल से जुड़े अन्य जरूरी काम भी किए जाएंगे।
इस प्रोजेक्ट में तासगांव लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत एक बंद पाइप वितरण प्रणाली (क्लोज्ड पाइप डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) भी बनाई जाएगी। यह योजना गुरुवर्य लेट लक्ष्मणरावजी इनामदार लिफ्ट सिंचाई योजना का हिस्सा है।
आईटी सॉल्यूशन देने वाली इस कंपनी को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट के लिए चुना है। कंपनी FSSAI के पोर्टल और एप्लिकेशन के डेवलपमेंट, अपग्रेड और ऑपरेशन की जिम्मेदारी निभाएगी।
6. शैलेट होटल्स (Chalet Hotels)
कंपनी के बोर्ड ने हैदराबाद के माधापुर में 330 कमरों वाला लग्जरी होटल बनाने को मंजूरी दी है। इसके साथ 36,255 वर्गफुट का कमर्शियल और रिटेल स्पेस भी विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 632.8 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह होटल चालू होने के बाद हैदराबाद में कंपनी का तीसरा होटल होगा।
7. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL)
BPCL को सेंट्रल टैक्स और सेंट्रल एक्साइज विभाग, कोच्चि से 1,816.65 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड ऑर्डर मिला है। इसमें 476.94 करोड़ रुपये ड्यूटी और 1,339.70 करोड़ रुपये ब्याज शामिल है। मामला 2004 से 2010 के बीच का है। कंपनी ने कहा है कि वह CESTAT में अपील दायर करेगी।
कंपनी ने Marelli के साथ संयुक्त उद्यम में गुजरात के साणंद में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की है। यह यूनिट आधुनिक ऑटोमोटिव एक्सटीरियर लाइटिंग सिस्टम बनाएगी।
9. सूरज एस्टेट डेवलपर्स (Suraj Estate Developers)
कंपनी ने मुंबई के प्रभादेवी में स्थित जमीन वाली Hally Pacific कंपनी का 100% अधिग्रहण पूरा कर लिया है। 30.40 करोड़ रुपये में यह सौदा हुआ। यह जमीन लगभग 717 वर्गमीटर है। यहां 0.367 लाख वर्गफुट सेल करने योग्य एरिया विकसित करने की योजना है। अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू करीब 200 करोड़ रुपये है।
10. वन मोबीक्विक सिस्टम्स (One Mobikwik Systems)
कंपनी की सब्सिडियरी Mobikwik Securities Broking को BSE से स्टॉक ब्रोकिंग कारोबार शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।
कंपनी को रक्षा मंत्रालय और उससे जुड़ी रक्षा PSUs से करीब 100 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। यह ऑर्डर मिसाइल सिस्टम, नौसेना प्लेटफॉर्म और एयरबोर्न प्रोग्राम से जुड़े हैं।
13. आरबीएल बैंक (RBL Bank)
RBI ने चंदन सिन्हा को RBL बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव (पार्ट-टाइम) चेयरमैन के रूप में दूसरी अवधि के लिए मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल 21 मई 2026 से 20 मई 2029 तक रहेगा।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।