Stocks to Watch: एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन एफएमसीजी और पीएसयू बैंक को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ था। अब आज की बात करें तो वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों से घरेलू मार्केट में भी मुनाफावसूली का रुझान दिख रहा है। एक कारोबारी दिन पहले 29 मई को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 320.70 प्वाइंट्स यानी 0.39% की बढ़त के साथ 81633.02 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.33% यानी 81.15 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24833.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
