Molbio Diagnostics Share Price: मोलबायो डायग्नोस्टिक्स के शेयरहोल्डर जबरदस्त मुनाफे में हैं। 10 सितंबर को शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत उछली और BSE पर 1509.70 रुपये पर अपर सर्किट लगा। NSE पर 1509.40 रुपये पर अपर सर्किट लगा। कंपनी 17 अगस्त को शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO प्राइस 807 रुपये था। इस वक्त शेयर की कीमत IPO प्राइस से 87 प्रतिशत ऊपर है।
