राजस्थान की खूबसूरती को अगर ट्रेन की खिड़की से देखना हो, तो सांभर झील से गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर खास अनुभव हो सकता है। चमकीले ऑरेंज रंग की ट्रेन जब भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारे पानी की झील के बीच से गुजरती है, तो बाहर का नजारा किसी पेंटिंग जैसा नजर आता है।
