Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से निगेटिव संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में आज मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 23 मई को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 455.37 प्वाइंट्स यानी 0.56% की बढ़त के साथ 82176.45 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.60% यानी 148.00 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 25001.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
