Stocks to Watch: टाटा की तीन कंपनियों समेत ये स्टॉक्स मचाएंगे धमाल, फटाफट जोड़ें वॉचलिस्ट से
Stocks to Watch Today: वित्त वर्ष 2026 के पहले कारोबारी दिन मार्केट में भारी बिकवाली हुई। इसके चलते इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिर करीब 12 फीसदी नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?
एक कारोबारी दिन पहले यानी इस वित्त वर्ष 2026 के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1390.41 प्वाइंट्स यानी 1.80% फिसलकर 76024.51 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.50% यानी 353.65 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23165.70 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो इस वित्त वर्ष 2026 के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी थी और इस दिन मार्केट में काफी उठा-पटक थी। दिन के आखिरी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1390.41 प्वाइंट्स यानी 1.80% फिसलकर 76024.51 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.50% यानी 353.65 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23165.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो दो स्टॉक की लिस्टिंग के साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
तिमाही कारोबारी अपडेट
CSB Bank Q4
मार्च तिमाही में सीएसबी बैंक का टोटल डिपॉजिट्स सालाना आधार पर प्रोविजनल तौर पर 24.03% बढ़कर 36,861 करोड़ रुपये, सीएएसए 10.31% बढ़कर 8,918 करोड़ रुपये और ग्रॉस एडवांसेज 29.59% बढ़कर 31,843 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Hi-Tech Pipes Q4
हाई-टेक पाइप्स की सेल्स मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 8 फीसदी उछलकर 1,16,032 टन पहुंच गई।
मासिक बिक्री के आंकड़े
Hyundai Motor India
हुंडई मोटर इंडिया की सेल्स मार्च में सालाना आधार पर 2.6% बढ़कर 67,320 यूनिट्स पर पहुंच गई। घरेलू बिक्री 51,820 यूनिट्स और निर्यात 15,500 यूनिट्स रही।
Tata Motors
टाटा मोटर्स की सेल्स मार्च में सालाना आधार पर महज 0.5% बढ़कर 92,994 यूनिट्स पर पहुंच गई। हालांकि इस दौरान घरेलू बिक्री 0.35% गिरकर 90,500 यूनिट्स पर आ गई। इसके अलावा कॉमर्शियल वेईकल्स की बिक्री 3% फिसलकर 41,122 यूनिट्स पर आ गई। वहीं ईवी समेत पैसेंजर वेईकल्स सेल्स की बिक्री 3% बढ़कर 51,872 यूनिट्स पर पहुंच गई।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Coal India
कोल इंडिया के बोर्ड ने 16 अप्रैल से कोयले की अधिसूचित कीमत में 10 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की मंजूरी दी है।
Zaggle Prepaid Ocean Services
जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज ने एक साल के लिए जैगल सेव (एम्पॉयी एक्सपेंस मैनेजमेंट एंड बेनेफिट्स) के लिए ट्रूकॉलर इंटरनेशनल एलएलपी के साथ एक मास्टर सर्विसेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।
Syngene International
सिंजीन इंटरनेशनल के बोर्ड ने सीएमडी के रूप में पीटर बेन्स की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। हालांकि अभी इसे शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलनी बाकी है।
Siemens
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई ने सीमेंस और सीमेंस एनर्जी इंडिया के बीच अरेंजमेंट स्कीम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कंपनी के एनर्जी बिजनेस को सीमेंस एनर्जी इंडिया के रूप में अलग किया जाएगा।
Tata Steel
टाटा स्टील ने 12.49 करोड़ रुपये में इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (IFQM) के 1,24,90,000 इक्विटी शेयर हासिल किए। अधिग्रहण के बाद IFQM में कंपनी की कुल हिस्सेदारी 9.09% से बढ़कर 16.66% हो गई है।
Biocon
कॉमर्शियल पेपर के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बॉयोकान के बोर्ड की 4 अप्रैल को बैठक होगी।
Hindustan Copper
हिंदुस्तान कॉपर की मध्य प्रदेश में कंपनी की प्रमुख इकाई मतंजखंड कॉपर प्रोजेक्ट (MCP) ने वित्त वर्ष 2025 में 27.25 लाख टन का रिकॉर्ड अयस्क उत्पादन किया। यह सालाना लक्ष्य का 103% है। वहीं वित्त वर्ष 2025 में इसने 24.34 लाख टन तांबे के अयस्क की प्रोसेसिंग की जो सालाना लक्ष्य का 97% है।
Tata Consumer Products
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए असेसमेंट ऑर्डर मिला है, और ब्याज समेत 262.08 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी।
MOIL
एमएन-44% और उससे अधिक के मैंगनीज कंटेंट वाले मैंगनीज अयस्क के सभी फेरो ग्रेड की कीमतों में 1 अप्रैल से अप्रैल महीने के लिए 3% की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एमएन-44% से कम मैंगनीज कंटेंट वाले मैंगनीज अयस्क के अन्य सभी फेरो ग्रेड की कीमतों में 0.5% की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा SMGR (Mn-30%, Mn-25%, और Mn-20%) और फाइन ग्रेड की कीमतों में 0.5% की बढ़ोतरी हुई, और सभी रासायनिक ग्रेड की कीमतों में 3% की बढ़ोतरी हुई।
JSW Energy
जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने वित्त वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 3.6 गीगावॉट उत्पादन क्षमता बढ़ाई है और बढ़कर यह 10.9 GW पहुंच गई जोकि FY25 के लिए निर्धारित 10 GW कैपेसिटी टारगेट से काफी अधिक है। मार्च तिमाही में कंपनी ने 2.8 GW ऑपरेशनल कैपेसिटी जोड़ी।
Quess Corp
क्वेस कॉर्प के ग्रुप सीएफओ कमल पाल होदा अब ब्लूस्प्रिंग एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक और सीईओ बन गए हैं। ऐसे में क्वेस कॉर्प के बोर्ड ने 1 अप्रैल से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में सुशांत पई की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Indian Bank
सरकार ने 1 अप्रैल से वेंकटचलम आनंद को इंडियन बैंक का मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) नियुक्त किया है। वहीं मौजूदा सीवीओ विशेष कुमार श्रीवास्तव को सीवीओ के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा में ट्रांसफर कर दिया गया है।
Pidilite Industries
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने 10 अप्रैल से एमडी के रूप में सुधांशु वत्स और ज्वाइंट एमडी के रूप में कविंदर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Jana Small Finance Bank
नए मौके की तलाश के लिए सुधीर माधवन ने जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के माइक्रोफाइनेंस और गोल्ड लोन बिजनेस (आरएफएस) के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 30 अप्रैल से प्रभावी होगा। 1 मई से उनकी जगह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केएस रमन लेंगे और केएस रमन की जगह क्रेडिट हेड कौन बनेगा, इस पर ऐलान अभी नहीं हुआ है।
SJVN
एसजेवीएन की सहायक कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी ने 31 मार्च को 1,000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के पहले चरण में 241.77 मेगावाट कैपेसिटी का परीक्षण कर लिया है।
Maruti Suzuki India
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च में 1,94,901 यूनिट्स बनाने का ऐलान किया है जोकि सालाना आधार पर 16.9% अधिक है।
Power Grid Corporation of India
पावर ग्रिड के बोर्ड की 4 अप्रैल को बैठक है जिसमें एनसीडी जारी करके पैसे जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा। इसके अलावा कंपनी ने मध्य प्रदेश में महान एनर्जेन जेनेरेटिंग स्टेशन से BOOT (बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) आधार पर इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम लगाने के लिए सफल बोली लगाई है। यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में मौजूदा रीवा पीएस (पीजी) सब-स्टेशन पर 400kV डी/सी ट्रांसमिशन लाइन और इससे जुडे़ बेज से संबंधित है।
Shriram Finance
आरबीआई ने श्रीराम फाइनेंस को श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स से श्रीराम ओवरसीज इन्वेस्टमेंट्स (एसओआईपीएल) में 100% इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। आरबीआई ने श्रीराम ओवरसीज इन्वेस्टमेंट्स के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन उमेश रेवंकर और कंपनी के एमडी और सीएफओ पराग शर्मा की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।
Polycab India
पॉलीकैब इंडिया को आयकर विभाग, मुंबई से FY23 के लिए 8.53 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है।
Godawari Power & Ispat
माइनिंग प्लान अप्रूवल की एक्सपायरी के चलते 1 अप्रैल से बोरिया टिबू लौह अयस्क खदानों में खनन गतिविधियों को 1 अप्रैल से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अब यहां खनन का काम इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स से रिन्यूअल अप्रूवल मिलने के बाद ही होगा और इसमें करीब 10 दिन लग सकते हैं।
Sansera Engineering
संसेरा इंजीनियरिंग की सहयोगी कंपनी MMRFIC टेक्नोलॉजी ने RISC-V आधारित सिक्योर एसओसी के डेवलपमेंट के लिए आईआईटी मद्रास के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं।
NMDC
मार्च 2025 में एनएमडीसी के लौह अयस्क का उत्पादन 27% घटकर 3.55 मीट्रिक टन हो गया, जबकि मार्च 2024 में यह 4.86 मीट्रिक टन था। हालांकि इस दौरान लौह अयस्क की बिक्री 3.96 मीट्रिक टन से 6.3% बढ़कर 4.21 मीट्रिक टन हो गई।
बल्क डील्स
Galaxy Surfactants
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 2,092 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स के 5.95 लाख शेयर 124.47 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
लिस्टिंग
आज श्री अहिम्सा न्यूट्रल्स (Shri Ahimsa Naturals) और एटीसी एनर्जीज सिस्टम (ATC Energies System) के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी
एक्स-डेट
आज रेलटेल, एडीसी कम्युनिकेशंस और एमएसटीसी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।। वहीं रणजीत मेक्ट्रोनिक्स और कैपिटल ट्रेड लिंक्स के बोनस की एक्स-डेट है।