Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; HCL, NTPC Green और IIFL Finance समेत इन स्टॉक्स पर खास वजहों से फोकस
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज एचसीएलटेक (HCLTech), एनटीपीसी ग्रीन (NTPC Green) और आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) समेत कुछ शेयरों में तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 22 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 715.06 प्वाइंट्स यानी 0.92% की कमजोरी के साथ 76,755.05 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 191.45 प्वाइंट्स यानी 0.79% की गिरावट के साथ 23,996.25 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 83.00 प्वाइंट्स यानी 0.35% की गिरावट के साथ 23,878.60 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 22 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 715.06 प्वाइंट्स यानी 0.92% की कमजोरी के साथ 76,755.05 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 191.45 प्वाइंट्स यानी 0.79% की गिरावट के साथ 23,996.25 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
इन्फोसिस, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), सिप्ला, मीशो, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, एमफैसिस, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, साइएंट, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX), इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स, नोवार्टिस इंडिया, पीवीआर आइनॉक्स, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और विशाल मेगा मार्ट आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।
इन कंपनियों के नतीजे जारी
Dr Reddy’s Laboratories Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डॉ रेड्डीज लैब का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 69% फिसलकर ₹443.5 करोड़ और रेवेन्यू 6% घटकर ₹8,070.5 करोड़ रह गया। उत्तरी अमेरिका में कंपनी का रेवेन्यू 35% गिरकर ₹2,204.8 करोड़ रह गया। ईबीआईटीडीए 55.7% घटकर ₹1,008.8 करोड़ और मार्जिन 1420 बीपीएस कम होकर 12.5% पर आ गया।
IndusInd Bank Q1 (Standalone YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडसइंड बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 46.5% बढ़कर ₹1,002.5 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई (NII) 1% उछलकर ₹4,684.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 22.9% कम होकर ₹1,339.9 करोड़ रह गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 3.43% से 3.25% और नेट एनपीए 1% से 0.95% पर आ गया।
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम ₹4370.9 करोड़ के स्टैंडएलोन प्रॉफिट से ₹11,526.4 करोड़ के घाटे में आ गई लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 26.8% की रफ्तार से बढ़कर ₹1,40,485 करोड़ पर पहुंच गया।
United Spirits Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर यूनाइटेड स्पिरिट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11% उछलकर ₹463 करोड़ और रेवेन्यू 6.2% चढ़कर ₹2,708 करोड़ पर पहुंच गया।
Tanla Platforms Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टानला प्लेटफॉर्म्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 20.1% उछलकर ₹142.2 करोड़ और रेवेन्यू 17.8% चढ़कर ₹1,226.4 करोड़ पर पहुंच गया।
IIFL Finance Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईआईएफएल फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 189.3% उछलकर ₹675.1 करोड़ और NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 54.8% चढ़कर ₹2,003.9 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स पर इमपेयरमेंट 42.6% घटकर ₹294.2 करोड़ रह गया।
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर वारी रिन्यूएबल टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 34.1% उछलकर ₹115.9 करोड़ और रेवेन्यू 53.2% चढ़कर ₹924.3 करोड़ पर पहुंच गया।
NTPC Green Energy Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 38.3% उछलकर ₹304.8 करोड़ और रेवेन्यू 62.7% चढ़कर ₹1,106.9 करोड़ पर पहुंच गया।
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 120.5% उछलकर ₹1,415.5 करोड़ और रेवेन्यू 68.7% चढ़कर ₹3,125.2 करोड़ पर पहुंच गया।
HEG Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एचईजी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16.7% उछलकर ₹122.3 करोड़ और रेवेन्यू 11.1% चढ़कर ₹680.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Nippon Life India Asset Management Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 27.2% उछलकर ₹503.7 करोड़ और रेवेन्यू 26.4% चढ़कर ₹766.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी आज नजरें
HCL Technologies
दक्षिण अमेरिका में पहली बार क्रॉस-प्लेटफॉर्म ईसिम ट्रांसफर को लेकर टीआईएम ब्राजील ने एचसीएलटेक को चुना है।
Rubicon Research
रुबिकॉन रिसर्च ने $29 लाख के एंटरप्राइज वैल्यू पर इंवाटेक फार्मा सॉल्यूशंस से अमेरिका में न्यू जर्सी के ईस्ट ब्रंसविक में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी खरीदने का ऐलान किया है। इस अधिग्रहण से कंपनी को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग की सुविधा मिल जाएगी।
Sona BLW Precision Forgings
सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स ने जापान की डेंसो कॉरपोरेशन के साथ दो ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स किया है। ये एग्रीमेंट्स कई तरह की गाड़ियों के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन सिस्टम को डेवलप, डिजाइन, मैन्युफैक्चर और बेचने के लिए हुए हैं।
लिस्टिंग
आज Sotefin Bharat के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।