Stocks to Watch: हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन, इन शेयरों पर लगाएं दांव और वीकेंड बनाएं शानदार
Stocks to Watch Today: ट्रंप के टैरिफ रेट के ऐलान पर इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिर करीब 11.5 फीसदी नीचे आ चुके हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?
एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 322.08 प्वाइंट्स यानी 0.42% फिसलकर 76295.36 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.35% यानी 82.25 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23250.10 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो फार्मा और बैंकिंग शेयरों ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की लेकिन आईटी शेयरों ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया था। बिकवाली के हौल में दिन के आखिरी में निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 322.08 प्वाइंट्स यानी 0.42% फिसलकर 76295.36 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.35% यानी 82.25 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23250.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
प्रोविजिनल कारोबारी आंकड़े
HDFC Bank Q4 (YoY)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एचडीएफसी बैंक का ग्रास एडवांसेज 5.4% बढ़कर ₹26.43 लाख करोड़, औसत डिपॉजिट्स 15.8% उछलकर ₹25.28 लाख करोड़, पीरियड एंड डिपॉजिट्स 14.1% उछलकर ₹27.14 लाख करोड़, सीएएसए डिपॉजिट्स 5.7% बढ़कर ₹8.29 लाख करोड़, एयूएम एवरेज 7.3% बढ़कर ₹26.95 लाख करोड़, एयूएम-पीरियड 7.7% बढ़कर ₹27.73 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Adani Wilmar Q4 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर अदाणी विल्मार का वॉल्यूम ग्रोथ 7% और रेवेन्यू ग्रोथ 36% रहा। फूड कैटेगरी में शहरों की तुलना में गांवों में ग्रोथ अधिक अच्छी रही। क्विक कॉमर्स सेल्स 100% से अधिक रफ्तार से बढ़ी।
Vedanta Q4 (YoY)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर वेदांता का एलुमिनियम प्रोडक्शन 1% बढ़कर 6.03 लाख टन पर पहुंच गया लेकिन सेलेबल मेटल प्रोडक्शन 1% गिरकर 2.7 लाख टन पर आ गया। जिंक इंटरनेशनल प्रोडक्शन 52% उछलकर 50,000 टन पर पहुंच गया लेकिन ऑयल एंड गैस का प्रोडक्शन 18% गिरकर 96.2 kboepd पर आ गया।
Avenue Supermarts (DMart) Q4 (YoY)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एवेन्यू सुपरमार्ट्स का स्टैंडएलोन रेवेन्यू 16.7% उछलकर ₹14,462.4 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च के आखिरी में कंपनी के स्टोर्स की संख्या 415 रही।
RBL Bank Q4 (YoY)
मार्च तिमाही में आरबीएल बैंक का सालाना आधार पर टोटल डिपॉजिट्स 7% उछलकर ₹1.10 लाख करोड़, सीएएसए 4% बढ़कर ₹37,884 करोड़ और ग्रॉस एडवांसेज 11% बढ़कर ₹94,973 करोड़ पर पहुंग गया लेकिन सीएएसए रेश्यो 35.2% से फिसलकर 34.1% पर आ गया।
Bandhan Bank Q4 (YoY)
मार्च तिमाही में बंधन बैंक का सालाना आधार पर लोन एंड एडवांसेज 10.6% बढ़कर ₹1.37 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 11.8% उछलकर ₹1.51 लाख करोड़, बल्क डिपॉजिट्स 13.7% उछलकर ₹47,056 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन सीएएसए डिपॉजिट्स 5.4% गिरकर ₹47,436 करोड़ और सीएएसए रेश्यो 37.1% से फिसलकर 31.4% पर आ गया।
SH Kelkar and Company
एसएच केलकर एंड कंपनी ने स्थायी मांग के साथ हेल्दी ग्रोथ कायम रखी। यूरोपीय बिजनेस का भी शानदार परफॉरमेंस बना रहा। कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2025 में 15% उछलकर ₹2,110 करोड़ पर पहुंचा। मार्च 2025 के आखिरी में कंपनी पर नेट कर्ज ₹670 करोड़ का कर्ज रहा। 2 अप्रैल को कंपनी ने अपनी बीमा कंपनी से ₹95 करोड़ की अंतरिम राहत हासिल की और अमेरिकी टैरिफ से इस पर कोई असर नहीं पड़ा है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
Mazagon Dock Shipbuilders
सरकार 4-7 अप्रैल के दौरान मझगांव डॉक में अपनी 4.83 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचेगी। इसका बेस इश्यू 2.83 फीसदी है। फ्लोर प्राइस 2,525 रुपये प्रति शेयर है।
Jio Financial Services
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक को 66.5 करोड़ रुपये में जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के 6.65 करोड़ इक्विटी शेयर मिले हैं। जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स आधी-आधी हिस्सेदारी के साथ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक के बीच ज्वाइंट वेंचर्स है। इस ज्वाइंट वेंचर में अब तक का 84.5 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।
GR Infraprojects
आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल ने बिहार में सड़क परियोजना से संबंधित आर्बिट्रेशन अवार्ड का ऐलान किया है और माना है कि जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स बिहार सरकार से 106.4 करोड़ रुपये पाने की हकदार है। इसके साथ ही कंपनी को अवार्ड की तारीख से वसूली की तारीख तक इस पैसे पर सालाना 12% की दर से ब्याज भी मिलना चाहिए।
Surya Roshni
सूर्या रोशनी को गेल इंडिया से HFW 355.60 X 8.7 और 10.3 WT, GR X-70 PSL-2, कोटेड पाइप की सप्लाई के लिए 116.15 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Alivus Life Sciences
अमेरिकी बाजार नियामक एफडीए ने 27-31 जनवरी के दौरान गुजरात के अंकलेश्वर में एलिवस लाइफ साइंसेज की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद यूएसएफडीए ने इस फैसिलिटी के लिए वालंटरी एक्शन इंडिकेटेड स्टेटस के साथ एक एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट जारी की।
UltraTech Cement
अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ने 235 करोड़ रुपये तक के एंटरप्राइज वैल्यू पर वंडर वॉलकेयर के 6.42 करोड़ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। कंपनी ने वंडर वॉलकेयर में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए वंडर सीमेंट और कुशल सोगानी के साथ एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। अधिग्रहण के बाद वंडर वॉलकेयर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।
Balaji Amines
बालाजी एमाइंस ने 6 मेगावाट का एसी सोलर पावर प्लांट चालू किया है, जो ग्रिड कनेक्टिविटी के तहत चरणबद्ध तरीके से चालू होगा। 6 मेगावाट एसी सोलर पावर प्लांट से बिजली का उपयोग कैप्टिव कंजम्प्शन के लिए किया जाएगा।
Paras Defence and Space Technologies
पारस डिफेंस ने इजराइल की माइक्रोकॉन विजन (कंट्रोप और राफेल ग्रुप का हिस्सा) के साथ एक रणनीतिक एमओयू पर साइन किए हैं।
Sai Life Sciences
साई लाइफ साइंसेज ने हैदराबाद में अपने आरएंडडी कैंपस में अपने पेप्टाइड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया है।
Nestlé India
नेस्ले इंडिया ने ओडिशा के खोरधा में अपनी नई फैक्ट्री की नींव रखी। यह भारत में इसकी दसवीं फैक्ट्री होगी। पहले चरण में 900 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से यह फैक्ट्री स्थापित की जाएगी।
Jupiter Wagons
जुपिटर वैगन्स की सहायक कंपनी जुपिटर टाट्रावगोनका रेलव्हील फैक्ट्री (JTRF) ने रेलव्हील और एक्सल फोर्जिंग प्लांट के लिए ओडिशा के खोरधा में जमीन ले ली है। इस फैसिलिटी को डेवलप करने के लिए जुपिटर टाट्रावागोनका ने कई चरणों में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। प्लांट में सालाना 1 लाख फोर्ज्ड व्हीलसेट का उत्पादन होने का अनुमान है।
Thermax
थर्मैक्स ने सहयोगी कंपनी कोवाक्सिस टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी 10 करोड़ रुपये में बेचने के लिए इनफिनिट अपटाइम इंक, यूएसए के साथ शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। तदनुसार, कोवाक्सिस एक सहयोगी कंपनी नहीं रह गई है।
Ami Organics
एमी ऑर्गेनिक्स ने गुजरात के प्रतापनगर में अपनी सौर फैसेलिटी में 10.8 मेगावाट डीसी सोलर प्लांट चालू कर दिया है। इस प्लांट में दो कैप्टिव सोलर प्लांट्स शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 5.4 मेगावाट है।
Zomato
9 अप्रैल से जोमैटो का नाम और सिंबल जोमैटो से बदलकर ETERNAL (एटर्नल) कर दिया जाएगा।
Bulk Deals
Anzen India Energy Yield Plus Trust
क्रिसियम एडवाइजर्स एलएलपी ने डिस्कवरी ग्लोबल अपॉर्चुनिटी मॉरीशस से 106.3 रुपये की औसत कीमत पर एंजेन इंडिया एनर्जी यील्ड प्लस ट्रस्ट के 26 लाख शेयर खरीदे।
Balaji Phosphates
वेलोस अपॉर्चुनिटीज फंड ने बालाजी फॉस्फेट के 1.42 लाख शेयर 118.4 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे।
एक्स-डेट
आज वरुण बेवरेजेज, डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज, पीएच कैपिटल, यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं केबीसी ग्लोबल के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे तो बॉयो ग्रीन पेपर्स और फ्यूजन फाइनेंस के राइट्स की एक्स-डेट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।