Get App

Stocks to Watch: होली के दिन मार्केट में मचेगी मारकाट! LIC, SBI और JSW Cement समेत इन शेयरों पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ डाबर इंडिया (Dabur India), एलआईसी (LIC), एसबीआई (SBI) और जेएसडब्ल्यू सीमेंट (JSW Cement) जैसे स्टॉक्स में फरवरी की बिक्री के आंकड़ों के चलते। चेक करें पूरी लिस्ट

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 9:10 AM
Stocks to Watch: होली के दिन मार्केट में मचेगी मारकाट! LIC, SBI और JSW Cement समेत इन शेयरों पर रखें नजर
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 02 फरवरी को निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1048.34 प्वाइंट्स यानी 1.29% की फिसलन के साथ 80,238.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 312.95 प्वाइंट्स यानी 1.24% की गिरावट के साथ 24,865.70 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: ईरान और इजरायल की जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट में खलबली मचाई ही है, इसकी आंच दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में भी दिखने लगी है। वैश्विक मार्केट में मचे हाहाकार के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी गिफ्ट निफ्टी से भारी गैप डाउन के साथ मार्केट खुलने के संकेत मिल रहे है। आज होली है लेकिन स्टॉक मार्केट में इसकी छुट्टी कल ही यानी 3 मार्च को थी। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 02 फरवरी को निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1048.34 प्वाइंट्स यानी 1.29% की फिसलन के साथ 80,238.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 312.95 प्वाइंट्स यानी 1.24% की गिरावट के साथ 24,865.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

Reliance Industries

जियो प्लेटफॉर्म्स ने डैन बेली को प्रेसिडेंट बनाने का ऐलान किया है। वह कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस में पहल की कमान संभालेंगे। लंदन में स्थित डैन रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे। डैन जियो प्लेटफॉर्म्स की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल होंगे। हाल ही में उन्होंने ड्यूश बैंक के टीएमटी प्रैक्टिस के चेयरमैन के रूप में काम किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें