Stocks to Watch: ये तीन फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल; Infosys, Biocon, Muthoot और SRF समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर और आरबीआई के एमपीसी मीटिंग के फैसला आने के दिन आज मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। इंट्रा-डे में बात करें तो इंफोसिस (Infosys), बायोकॉन (Biocon), मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और एसआरएफ (SRF) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 07 अप्रैल को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 509.73 प्वाइंट्स यानी 0.69% के उछाल के साथ 74,616.58 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 155.40 प्वाइंट्स यानी 0.68% की बढ़त के साथ 23,123.65 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में आज गैप अप के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में फिलहाल 2.86% की तेजी है। मार्केट पर आज तीन अहम बातों का असर दिख सकता है- एक तो अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान, दूसरा इस ऐलान के चलते क्रूड ऑयल में नरमी और तीसरा आरबीआई के एमपीसी की बैठक का आज फैसला आना है। आरबीआई ने रेपो रेट को लेकर क्या फैसला किया है, यह आज सामने आएगा। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो 07 अप्रैल को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 509.73 प्वाइंट्स यानी 0.69% के उछाल के साथ 74,616.58 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 155.40 प्वाइंट्स यानी 0.68% की बढ़त के साथ 23,123.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
Ashiana Housing
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर आशियाना हाउसिंग का एरिया बुक्ड 32% बढ़कर 11.19 लाख स्क्वेयर फीट, बिकने वाले एरिया की वैल्यू 124.4% बढ़कर ₹1,289.7 करोड़ और यूनिट्स की संख्या बढ़कर 597 से 665 पर पहुंच गई।
Infosys
इंफोसिस ने दुनिया भर की कंपनियों को एजेंटिक एआई सॉफ्टवेयर डिलीवरी ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करने के लिए हार्नेस के साथ एक रणनीतिक सहयोग का ऐलान किया है।
GAIL (India)
गेल ने दिग्गज ग्रीक शिपिंग कंपनी अल्फा गैस के साथ एलएनजी ढोने वाली एनर्जी फिडेलिटी के लिए एक लॉन्ग टर्म चार्टर पार्टी एग्रीमेंट किया है। यह एग्रीमेंट गेल और अल्फा गैस की सिंगापुर स्थित सहयोगी कंपनी पैंथियन मैरीटाइम सर्विसेज के बीच हुआ।
Aurobindo Pharma
अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी एफडीए से 5 मिलीग्राम/500 मिलीग्राम, 5 मिलीग्राम/1000 मिलीग्राम, 10 मिलीग्राम/500 मिलीग्राम और 10 मिलीग्राम/1000 मिलीग्राम की क्षमता वाली डैपाग्लिफ्लोजिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट को बनाने और इसे बेचने के लिए फाइनल अप्रूवल मिल गया है। ये प्रोडक्ट्स कंपनी की सब्सिडरी एपीएल हेल्थेयर की यूनिट 4 में बनेगी और तुरंत लॉन्च किया जाएगा। इन दवाओं का इस्तेमाल टाइप-2 शुगर के मरीजों में ग्लाइसेमिक को कंट्रोल में लाने के लिए किया जाता है।
Biocon
बायोकॉन ने अमेरिका में बोसाया (डेनोसुमैब-केवाईक्यू) और औकेल्सो (डेनोसुमैब-केवाईक्यू) को कमर्शियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। इन दोनों को अमेरिकी एफडीए ने पहले ही सितंबर 2025 में मंजूरी दे दी थी और बेचने की मंजूरी दी थी।
Swan Defence and Heavy Industries
स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज को एनर्जी वन से 92,500 DWT क्षमता वाले चार डुएल-फ्यूल अमोनिलाय बल्क कैरियर बनाने के लिए ₹1,500-₹3,000 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। पहली बार ये भारत में बनेंगे। पहले वेसल की डिलीवरी अक्टूबर 2029 में होने की उम्मीद है।
Arvind SmartSpaces
अरविंद स्मार्टस्पेस ने मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) में एक रेजिडेंशियल हाई-राइज प्रोजेक्ट के लिए सौदा किया है। इस प्रोजेक्ट से करीब ₹2,400 करोड़ की कमाई हो सकती है और इसमें करीब 6.7 लाख स्क्वेयर फुट एरिया बिक्री के लिए तैयार हो सकता है। यह प्रोजेक्ट सिग्मा ऑक्सफोर्ड रियल्टर्स के साथ साझेदारी में डेवलप की जा रही है।
Clean Max Enviro Energy Solutions
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने Kalavad में अपनी 185 मेगावाट की हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के चालू होने का ऐलान किया है। इससे वित्त वर्ष 2027 में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना ₹165 करोड़ की बढ़ोतरी होगी। इसे 12 महीने में डेवलप किया जाएगा और इससे 17 कॉरपोरेट कस्टमर्स को ग्रीन एनर्जी की सप्लाई होगी।
Aditya Birla Capital
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने आदित्य बिड़ला कैपिटल की सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में एडवेंट इंटरनेशनल की एक एंटिटी इंद्रिया से करीब ₹2,750 करोड़ के प्राइमरी कैपिटल इंवेस्टमेंट को मंजूरी दे दी है।
Dredging Corporation of India
ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कोलंबो डॉकयार्ड पीएलसी के साथ एक एमओयू किया है, जिससे भारत और श्रीलंका के बीच क्षेत्रीय समुद्री सहयोग मजबूत हुआ है।
Muthoot Finance
10 अप्रैल को मुथूट फाइनेंस के बोर्ड की बैठक में वित्त वर्ष 2026 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर फैसला होगा।
SRF
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एसेसमेंट यूनिट ने एसआरएफ की टैक्सेबल इनकम में कुल ₹30.54 करोड़ की बढ़ोतरी की है। कंपनी का कहना है कि एक टेक्निकल एरर के चलते ₹327.44 करोड़ की टैक्स डिमांड बनी है जिसमें ₹101.77 करोड़ का ब्याज शामिल है और कंपनी का कहना है कि जब गलती सुधारी जाएगी तो मांग रद्द हो जाएगी। कंपनी ने इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के खिलाफ याचिका दायर की है।
Aditya Birla Real Estate
आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट की सहायक कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने गुरुग्राम में अपने लग्जरी प्रोजेक्ट बिड़ला आरिका फेज 2 के लिए ₹1,600 करोड़ से अधिक की बुकिंग हासिल की है। लॉन्च के एक महीने के भीतर ही 156 में से 152 यूनिट यानी करीब 97% घर बिक गए।
Varun Beverages
वरुण बेवरेजेज के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
Gravity India
ग्रेविटी इंडिया के राइट्स इश्यू की आज एक्स-डेट है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।