Stocks to Watch: इस वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज 28 मार्च को गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो निफ्टी के सभी इंडेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्टस की मंथली एक्सपायरी के दिन मार्केट में रौनक दिखी थी। दिन के आखिरी में 27 मार्च को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 317.93 प्वाइंट्स यानी 0.41% चढ़कर 77606.43 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.45% यानी 105.10 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23591.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो दो एसएमई लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
