Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में रौनक के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 19 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 324.17 प्वाइंट्स यानी 0.39% की फिसलन के साथ 83,246.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 108.85 प्वाइंट्स यानी 0.42% की गिरावट के साथ 25,585.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
