Get App

Stocks to Watch: Trump 2.0 के पहले दिन इन शेयरों में रहेगी जोरदार तेजी, इंट्रा-डे में बनेगा फटाफट तगड़ा पैसा

Stocks to Watch: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में आने के पहले से जारी तेजी उनके आने के बाद भी अधिकतर बाजारों में जारी रही। घरेलू मार्केट में भी इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी अच्छी रिकवरी हुई। हालांकि अभी भी रिकॉर्ड हाई से ये 11 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 7:54 AM
Stocks to Watch: Trump 2.0 के पहले दिन इन शेयरों में रहेगी जोरदार तेजी, इंट्रा-डे में बनेगा फटाफट तगड़ा पैसा
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 454.11 प्वाइंट्स यानी 0.59% की तेजी के साथ 77,073.44 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.61% यानी 141.55 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,344.75 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार एक बार फिर (Trump 2.0) से बनने के बाद न सिर्फ अमेरिकी मार्केट में बल्कि दुनिया के अधिकतर बाजारों में हरियाली है। गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में भी बढ़त के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले भी वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 454.11 प्वाइंट्स यानी 0.59% की तेजी के साथ 77,073.44 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.61% यानी 141.55 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,344.75 पर बंद हुआ था।

अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

आज आने वाले रिजल्ट्स

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, टाटा टेक्नोलॉजीज, डालमिया भारत, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, साइएंट डीएलएम, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, इंडोको रेमेडीज, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, केईआई इंडस्ट्रीज, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, साउथ इंडियन बैंक, टानला प्लेटफॉर्म और यूको बैंक आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें