Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; Tata Motors, Sun Pharma, RVNL समेत इन स्टॉक्स पर खास वजहों से रखें नजर
Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज टाटा मोटर्स (Tata Motors), सन फार्मा (Sun Pharma), रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और ओमेक्स (Omaxe) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 16 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 938.93 प्वाइंट्स यानी 1.26% के उछाल के साथ 75,502.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 257.70 प्वाइंट्स यानी 1.11% की बढ़त के साथ 23,408.80 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो आज मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 16 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 938.93 प्वाइंट्स यानी 1.26% के उछाल के साथ 75,502.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 257.70 प्वाइंट्स यानी 1.11% की बढ़त के साथ 23,408.80 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
Clean Max Enviro Energy Solutions, Binny
आज क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस और बिन्नी आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
Tata Motors
टाटा मोटर्स ने 1 अप्रैल 2026 से कमर्शियल गाड़ियों के भाव 1.5% तक बढ़ाने का ऐलान किया है।
Andhra Cements
प्रमोटर सागर सीमेंट्स 17-18 मार्च को आंध्र सीमेंट्स के 66.76 लाख शेयर (7.24% इक्विटी) बेचेगी। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹51 फिक्स किया गया है।
Sun Pharmaceutical Industries
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने वयस्कों में सोरियाटिक आर्थराइटिस के इलाज के लेकर ILUMYA के सप्लीमेंटल बॉयोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लीकेशन (sBLA) के रिव्यू पर हामी भरी है। इस पर एफडीए का फैसला 29 अक्टूबर 2026 तक आने की उम्मीद है।
L&T Technology Services
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने फेफड़ों की नेविगेशन, सर्जिकल प्लानिंग और सांस से जुड़ी बीमारियों को लेकर एआई से लैस डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म का ऐलान किया है। यह प्लेटफॉर्म एलएंडटी की मेडिकल इमेजिंग, एआई से लैस इलाज और कनेक्टेड हेल्थकेयर सिस्टम में मेडटेक एक्सपर्टाइज को एनवीडिया एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ता है, जिससे अधिक सटीक और बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।
Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)
रेल विकास निगम को छत्तीसगढ़ के किरंदुल और बाचेली में एनएमडीसी साइडिंग और मोबाइल इक्विपमेंट ट्रैक्स के स्थायी रास्ते के नवीनीकरण और रखरखाव के लिए एनएमडीसी से ₹95.27 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Gujarat Mineral Development Corporation (GMDC)
जीएमडीसी ने रेयर अर्थ एलीमेंट्स में साझेदारी के मौकों का पता लगाने के लिए एनएमडीसी के साथ एक एमओयू किया है।
Axiscades Technologies
एक्सिसकेड्स टेक ने दक्षिण कोरिया की सैमसंग सीएंडटी कॉरपोरेशन के साथ एक बाइंडिंग लॉन्ग-टर्म सप्लाई एंड पर्चेज एग्रीमेंट किया है। यह एग्रीमेंट वित्त वर्ष 2029 की दूसरी छमाही से 15 साल तक ग्रीन अमोनिया की सप्लाई के लिए हुआ है। यह एग्रीमेंट $300 करोड़ का है।
इसके अलावा कंपनी बोर्ड ने स्टुडेक एसएएस फ्रांस से कैड्स स्टुडेक टेक्नोलॉजीज इंडिया में बाकी 24% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। अधिग्रहण के बाद कैड्स स्टुडेक टेक्नोलॉजीज इंडिया कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।
Power Mech Projects
पावर मेक प्रोजेक्ट्स को महाराष्ट्र के तिरोडा में स्थित 5x660 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट में O&M (ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस) को लेकर अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज से ₹709.56 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Redington
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के चलते रेडिंगटन की सहायक कंपनी रेडिंगटन गल्फ एफजेडई का खाड़ी देशों में काम प्रभावित हुआ है।
Zydus Lifesciences
जाइडस लाइफसाइंसेज की अमेरिकी सहायक कंपनी सेंटिनल थेरेप्यूटिक्स इंक रेयर जेनेटिक डिजीज के लिए दवाएं तैयार करने वाली एक्सपर्ट कोरियाई कंपनी पीआरजी एसएंडटी के साथ हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम के लिए अपने नए मॉलिक्यूल प्रोजेरिनिन (एसएलसी-डी011) का लाइसेंस देने के लिए एक एग्रीमेंट किया है।
Quess Corp
लोहित भाटिया को 1 जून 2026 से प्रभावी तीन साल के लिए क्वेस कॉर्प के पूर्णकालिक निदेशक, कार्यकारी निदेशक और ग्रुप सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। हालांकि अभी इस पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी बाकी है।
Cupid Breweries and Distilleries
क्यूपिड ब्रूअरीज एंड डिस्टिलरीज ने बंसल उद्योग के साथ एक एग्रीमेंट किया है, जिससे पश्चिम बंगाल में इसकी मौजूदगी और बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल भारत में एल्को-बेवरेज प्रोडक्ट्स की खपत के सबसे बड़े बाजारों में से एक है।
Bajaj Electricals
बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने भारत और कुछ दक्षिण एशियाई बाजारों में मॉर्फी रिचर्ड्स के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और ब्रांड राइट्स को ₹141.4 करोड़ में हासिल करने के लिए एक डेफेनिटिव एग्रीमेंट किया है।
Adani Enterprises
अहमदाबाद स्थित एनसीएलटी ने अदाणी ग्रीन टेक्नोलॉजी, अदाणी एमर्जिंग बिजनेसेज, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ट्रेडकॉम और अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज की कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी है। इसके तहत अदाणी ग्रीन टेक्नोलॉजी और अदाणी एमर्जिंग बिजनेसेज का विलय अदाणी एंटरप्राइजेज में किया जाएगा।
Alkyl Amines Chemicals
एल्किल एमाइन्स केमिकल्स को मिथाइलएमाइन, एथिलएमाइन और उनके डेरिवेटिव्स को बनाने में जरूरी कच्चे माल अमोनिया की खरीदारी में दिक्कत हो रही है। इस कारण कंपनी को पातालगंगा, कुरकुंभ और दाहेज में स्थित अपने प्लांट में इनके उत्पादन को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। हालांकि इन प्लांट्स में जहां अमोनिया की जरूरत नहीं है, अन्य प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन जारी रहेगा।
Omaxe
ओमेक्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों को हरियाणा में ओमेक्स वर्ल्ड मॉल और पंजाब में द रिट्रीट नाम की दो प्रोजेक्ट के लिए रेरा रजिस्ट्रेशन मिला है।
NOCIL
एनओसीआईएल के बोर्ड ने दाहेज प्लांट में रबर केमिकल्स और प्रपोर्शनेट इंटरमीडिएट्स की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए करीब ₹130 करोड़ के कैपेक्स को मंजूरी दी है।
GlaxoSmithKline Pharmaceuticals
जुबी चांडी ने 11 मार्च, 2026 से ग्लेक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पद से इस्तीफा दे दिया है।
बल्क डील्स
Capacite Infraprojects
पोलुनिन इमर्जिंग मार्केट्स स्मॉल कैप फंड ने प्रति शेयर ₹182.74 के भाव से कैपेसिट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के 4.3 लाख शेयर (0.51% इक्विटी) ₹7.9 करोड़ में बेच दिए। दिसंबर 2025 तक पोलुनिन कैपिटल पार्टनर्स की कैपेसिट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स में 1.61% शेयरहोल्डिंग थी।
Vibhor Steel Tubes
जिंदल पाइप्स ने विभोर स्टील ट्यूब्स में 1 लाख शेयर (0.52% हिस्सेदारी) ₹107.19 के भाव से ₹1.07 करोड़ में बेच दिए। दिसंबर 2025 तक जिंदल पाइप्स के पास विभोर स्टील ट्यूब्स में 1.27% शेयरहोल्डिंग थी।
Filatex Fashions
प्रमोटर प्रभात सेठिया ने फिलाटेक्स फैशन्स के 8.18 करोड़ शेयर (0.98% हिस्सेदारी) ₹1.47 करोड़ में प्रति शेयर ₹0.18 के भाव में बेच दिए। प्रभात सेठिया ने इस महीने अब तक कंपनी में 1.57% हिस्सेदारी बेची है।
एक्स-डेट
आज 5पैसा कैपिटल के राइट्स की एक्स-डेट है।
F&O Ban
सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।