Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी, Paytm समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज मुनाफावसूली के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 3% से अधिक ऊपर चढ़े थे। अब रिकॉर्ड हाई से ये 5 फीसदी से थोड़ा ही अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?

अपडेटेड May 13, 2025 पर 8:46 AM
एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2975.43 प्वाइंट्स यानी 3.74% की बढ़त के साथ 82429.90 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.82% यानी 916.70 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24924.70 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हल्के होने के साथ-साथ अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ में 115% की कटौती पर राजी होने के चलते एक कारोबारी दिन पहले खरीदारी का धमाकेदार माहौल दिखा था। सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 11 महीने की सबसे बड़ी इंट्रा-डे रैली दिखी थी। हालांकि गिफ्ट निफ्टी से आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2975.43 प्वाइंट्स यानी 3.74% की बढ़त के साथ 82429.90 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.82% यानी 916.70 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24924.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, सीमेंस, भारती हेक्साकॉम, आदित्य बिड़ला कैपिटल, सिप्ला, गेल इंडिया, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया, जुबिलेंट इंग्रीविया, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, सुवेन लाइफ साइंसेज, वीआईपी इंडस्ट्रीज और वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स आज मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।


इन कंपनियों के नतीजे जारी

Tata Steel Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर टाटा स्टील का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 116.5% बढ़कर ₹1,200.9 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 4.2% गिरकर ₹56,218.1 करोड़ पर आ गया। इस दौरान एक्सपेश्नल लॉस ₹594.5 करोड़ से गिरकर ₹388.6 पर आ गया और टैक्स एक्सपेंसेज भी ₹1,254.31 करोड़ से गिरकर ₹998.81 करोड़ पर आ गया। अदर इनकम ₹175.9 करोड़ से उछलकर ₹461 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने प्रति शेयर ₹3.60 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी सब्सिडरी टी स्टील होल्डिंग्स में 2.5 अरब डॉलर निवेश करेगी।

Novelis (Hindalco की सहायक कंपनी) Q4 (YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर हिंडालको की सब्सिडरी नोवेलिस की नेट इनकम 77% उछलकर $29.4 करोड़ पर पहुंच गई। इस दौरान नोवेलिस की नेट सेल्स 13% बढ़कर $4.6 अरब पर पहुंच गया लेकिन एडजस्टेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट 8% गिरकर $47.3 अरब पर आ गया। रोल्ड प्रोडक्ट शिपमेंट्स 1% बढ़कर 957 किलोटन पर पहुंच गया लेकिन प्रति टन एडजस्टेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट 9% गिरकर $494 पर आ गया।

Raymond Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर रेमंड का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 101% उछलकर ₹25.4 करोड़ और रेवेन्यू 109.7% उछलकर ₹557.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Care Ratings Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर केयर रेटिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 76.7% उछलकर ₹43.4 करोड़ और रेवेन्यू 21.6% उछलकर ₹109.7 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने प्रति शेयर ₹11 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है।

JM Financial Q4 (Standalone YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर जेएम फाइनेंशियल का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 389.8% उछलकर ₹134.6 करोड़, नेट इंटेरेस्ट इनकम 31.9% बढ़कर ₹250.2 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने प्रति शेयर ₹2.70 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है।

TD Power Systems Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर टीडी पावर सिस्टम्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 82.7% उछलकर ₹53 करोड़ और रेवेन्यू 31.9% उछलकर ₹348.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Thomas Cook Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर थॉमस कुक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.5% उछलकर ₹66 करोड़ और रेवेन्यू 18.3% उछलकर ₹1,968.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Morepen Laboratories Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर मोरपेन लैब का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.2% फिसलकर ₹20.3 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 10.1% उछलकर ₹465.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Carborundum Universal Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कार्बोरंडम यूनिवर्सल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 78.9% फिसलकर ₹30.1 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 1.3% उछलकर ₹1,217.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Raymond Lifestyle Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर रेमंड लाइफस्टाइल ₹235.6 करोड़ के मुनाफे से ₹45 करोड़ के घाटे में आ गई और इस दौरान कंसालिडेटेड रेवेन्यू भी 11.3% फिसलकर ₹1494.2 करोड़ पर आ गया।

Zaggle Prepaid Ocean Services Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 62.5% उछलकर ₹31.1 करोड़ और रेवेन्यू 50.8% उछलकर ₹412.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी नजरें

One 97 Communications (Paytm)

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के अलीबाबा ग्रुप की एक सहयोगी कंपनी एंटफिन ब्लॉक डील के जरिए पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में 4 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। इसका ऑफर साइज करीब 2,066 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 809.75 रुपये हो सकता है।

Kfin Technologies

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक केफिन टेक में जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड अपनी 6.9 फीसदी हिस्सेदारी (1.18 करोड़ शेयरों के बराबर) ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है। इसका ऑफर साइज करीब 1,209.5 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 1,025 रुपये हो सकता है।

Premier Explosives

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को हैदराबाद में तेलंगाना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से यादाद्री-भुवनगिरी में स्थित अपने कारखाने में तत्काल प्रभाव से सभी औद्योगिक गतिविधियों को रोकने का आदेश मिला है।

Aether Industries

प्रमोटर पूर्णिमा देसाई 13 मई और 14 मई को ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए एथर इंडस्ट्रीज में 6.77% इक्विटी हिस्सेदारी (89.79 लाख शेयरों के बराबर) बेचेंगी। नॉन-रिटेल इंवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 13 मई को और खुदरा निवेशकों के लिए 14 मई को खुलेगा। ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस 700 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

Piramal Pharma

पीरामल फार्मा अमेरिका के मिशीगन और केंटुकी में अपनी दो फैसिलिटीज के विस्तार के लिए $9.0 करोड़ का निवेश करेगी।

Cochin Shipyard

कोचीन शिपयार्ड ने भारत की जहाज मरम्मत और ऑफशोर फैब्रिकेशन क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए डीपी वर्ल्ड कंपनी ड्रायडॉक्स वर्ल्ड के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।

Allied Blenders and Distillers

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के बोर्ड की 15 मई को बैठक है जिसमें इक्विटी शेयरों या सिक्योरिटीज के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

Gensol Engineering

अनमोल सिंह जग्गी ने 12 मई से जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक और पुनीत सिंह जग्गी ने पूर्णकालिक निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया।

Bulk deals

Sundaram Clayton

टाटा म्यूचुअल फंड ने सुंदरम क्लेटन में 1,990 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 2.81% हिस्सेदारी हासिल की। ​​हालांकि प्रमोटर एंटिटी श्रीनिवासन ट्रस्ट ने 1,990.09 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 2.81% की अपनी व्यक्तिगत हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर निकल गई।

Northern Arc Capital

मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई ने 193 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर नॉर्दर्न आर्क कैपिटल में 0.54% हिस्सेदारी हासिल की। ​​वहीं दूसरी तरफ 360 वन स्पेशल ऑपर्च्युनिटीज फंड-सीरीज 2 ने 194.64 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 2.2% हिस्सेदारी बेची।

Block Deals

Motilal Oswal Financial Services

सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस ने मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई से 679.5 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के 2.03 लाख शेयर खरीदे।

Tanla Platforms

प्रमोटर दासारी उदय कुमार रेड्डी ने अमेरिकन फंड्स इंश्योरेंस सीरीज ग्लोबल स्मॉल कैपिटलाइजेशन फंड और स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक से 470.15 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर टानला प्लेटफॉर्म्स में 1.38% हिस्सेदारी हासिल की।

एक्स-डेट

आज गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और IFGL रिफ्रेक्टरीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं आईआरबी इन्विट फंड के इनकम डिस्ट्रिब्यूशन तो यामिनी इंवेस्टमेंट्स कंपनी के राइट्स की एक्स-डेट है।

F&O ban

आज सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) और मणप्पुरम फाइनेंस में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं इसकी बैन लिस्ट से आरबीएल बैंक बाहर निकल गया है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।