Get App

Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, इंट्रा-डे में इन शेयरों पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। आज एक लिस्टिंग के साथ-साथ इंट्रा-डे में हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और एसबीआई (SBI) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 8:57 AM
Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, इंट्रा-डे में इन शेयरों पर रखें नजर
एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 16 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 63.57 प्वाइंट्स यानी 0.08% की बढ़त के साथ 82,634.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.25 प्वाइंट्स यानी 0.06% के उछाल के साथ 25,212.05 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में खरीदारी का संकेत मिल रहा है। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो घरेलू मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 16 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 63.57 प्वाइंट्स यानी 0.08% की बढ़त के साथ 82,634.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.25 प्वाइंट्स यानी 0.06% के उछाल के साथ 25,212.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

एक्सिस बैंक, विप्रो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एलटीआईमाइंडट्री, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, 360 वन डब्ल्यूएएम, आलोक इंडस्ट्रीज, सीएट, क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इंडियन होटल्स कंपनी, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन, पॉलीकैब इंडिया, शॉपर्स स्टॉप, साउथ इंडियन बैंक, सनटेक रियल्टी, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, टाटा कम्युनिकेशंस और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज आज तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें