Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले यानी लगातार पांचवे दिन घरेलू मार्केट में अच्छी खरीदारी का रुझान दिखा था। दिन के आखिरी में शुक्रवार को घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 557.45 प्वाइंट्स यानी 0.73% उछलकर 76905.51 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.69% यानी 159.75 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23350.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो दो एसएमई लिस्टिंग्स के साथ-साथ कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
