Storage Technologies and Automation IPO Listing: रैक बनाने वाली स्टोरेज टेक्नोलॉजीज एंड ऑटोमेशन (Storage Technologies and Automation) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 278 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 78 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 148.20 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Storage Tech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 155.59 रुपये (Storage Tech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया। हालांकि मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह 154.75 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक अब 98.40 फीसदी मुनाफे में हैं
