बजट और फेड फैसले के पहले बाजार में मजबूती, इन चार स्टॉक्स पर खरीदारी से मिलेगा तगड़ा मुनाफा

Godrej Properties के स्टॉक में प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2380 के स्ट्राइक वाली कॉल 106 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 125/135 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 84 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 11:50 AM
Exide पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 326 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजट और फेड के फैसले से ठीक पहले बाजार में मजबूती के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। निफ्टी 21600 के पार नजर आया। मिडकैप शेयर फुल पार्टी मूड में दिखाई दिये। ऑटो, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में खरीदारी नजर आई। टाटा मोटर्स नए शिखर पर पहुंचता हुआ दिखा। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने रैमको सीमेंट्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए एसीसी पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने एक्साइड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Godrej Properties

    प्रशांत सावंत ने Godrej Properties के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2380 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 106 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 125/135 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 84 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Ramco Cements Future


    सच्चितानंद उत्तेकर ने Ramco Cements पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ramco Cements में 1010 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1040 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 992 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः IEX

    आशीष बहेती ने ACC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ACC में 2547 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2500 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Exide

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Exide का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Exide के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 326 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 363 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।