Get App

अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Escorts Kubota के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 4170 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Escorts Kubota के शेयर में 4250 - 4300 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 4130 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 27, 2024 पर 9:43 AM
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
Mahanagar Gas पर मिडकैप सेगमेंट से Chola Securities के धर्मेश कांत ने 1848 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार ने अगस्त सीरीज की शानदार शुरुआत की। कल निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1293 प्वाइंट चढ़कर 81,333 पर बंद हुआ। निफ्टी 429 प्वाइंट चढ़कर 24,835 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में तेजी रही। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कॉनकॉर, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, आईटीसी और महानगर गैस के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Concor

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि कॉनकॉर के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1100 के स्ट्राइक वाली कॉल 16 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 22 से 26 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Escorts Kubota Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एस्कॉर्ट्स कुबोटा के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 4250 - 4300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 4130 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 4170 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें