Get App

मंगलवार 13 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Federal Bank के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 200 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Federal Bank के शेयर में 208/210 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 197 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 6:11 PM
मंगलवार 13 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
Yatra Online पर मिडकैप सेगमेंट से SMIFS के शरद अवस्थी ने 137 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

आज शुरुआती गिरावट के बाद बाजार नीचे से सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। बाजार के आखिर में सेंसेक्स 57 प्वाइंट गिरकर 79,649 पर बंद हुआ। निफ्टी 21 प्वाइंट गिरकर 24,347 पर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी बैंक 93 प्वाइंट चढ़कर 50,578 पर बंद होने में कामयाब रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। रियल्टी, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। PSU बैंक, FMCG, एनर्जी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एक्साइड, फेडरल बैंक, श्रीराम फाइनेंस और यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Exide

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि एक्साइड के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 510 के स्ट्राइक वाली कॉल 11 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 18/25 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Federal Bank Future

Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से फेडरल बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 208/210 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 197 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 200 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें