Get App

कल 6 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, गिरते बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

HPCL के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 392 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। HPCL के शेयर में 405 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 388 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 6:46 PM
कल 6 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, गिरते बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
Zomato पर मिडकैप सेगमेंट से Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने 257 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में आज का दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ। सेंसेक्स 2200 प्वाइंट से ज्यादा गिरा तो निफ्टी में 650 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन दुनियाभर में बाजार धराशायी हो गये। आज की गिरावट की सूनामी में सब बह गये। बैंक निफ्टी ने 1250 प्वाइंट का गोता लगाया। वहीं मिडकैप इंडेक्स 2000 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। रियल्टी, मेटल इंडेक्स 4% से ज्यादा फिसल गये। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने हिंडाल्को, एचपीसीएल, एस्ट्रल और जोमैटो के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Hindalco

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि हिंडाल्को के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 630 के स्ट्राइक वाली कॉल 19 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 26/33/37 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 11 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः HPCL Future

Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एचपीसीएल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 405 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 388 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 392 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें