Get App

इन 5 शेयरों में अगले हफ्ते हो सकती है तगड़ी कमाई, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने लगाया दांव

टेक्निकल चार्ट्स से शेयर बाजार की चाल को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिख रहा है, लेकिन चुनिंदा सेक्टर्स और स्टॉक्स में मजबूती के संकेत उभर रहे हैं। ये कहना है SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड, सुदीप शाह का। उनका मानना है कि 20-दिन का EMA नीचे की ओर झुका हुआ है, जबकि 50-दिन और 100-दिन के EMA लगभग सपाट हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 9:42 PM
इन 5 शेयरों में अगले हफ्ते हो सकती है तगड़ी कमाई, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने लगाया दांव
सुदीप शाह का कहना है कि PNB ने डेली चार्ट पर हॉरिजॉन्टल ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस का ब्रेकआउट दिया है

टेक्निकल चार्ट्स से शेयर बाजार की चाल को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिख रहा है, लेकिन चुनिंदा सेक्टर्स और स्टॉक्स में मजबूती के संकेत उभर रहे हैं। ये कहना है SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड, सुदीप शाह का। उनका मानना है कि 20-दिन का EMA नीचे की ओर झुका हुआ है, जबकि 50-दिन और 100-दिन के EMA लगभग सपाट हैं। यह सेटअप बाजार में मजबूत दिशा की कमी को दर्शाता है। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी इसी अनिश्चितता की पुष्टि करते हैं।

हालांकि, सुदीप शाह के मुताबिक मौजूदा प्राइस स्ट्रक्चर Nifty IT में निकट अवधि में महत्वपूर्ण ब्रेकआउट की संभावना को सपोर्ट करता है। इसी पृष्ठभूमि में वे अगले हफ्ते के लिए आईटी और बैंकिंग स्पेस के चुनिंदा स्टॉक्स पर सकारात्मक रुख रखते हैं।

अगले हफ्ते के लिए टॉप पिक्स-

1. एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें