सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के शेयरों में मंगलवार को 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा। दरअसल कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 24 जून को फंड जुटाने की योजना पर विचार करने के लिए बैठक होने वाली है। यह फंड मौजूदा निवेशकों को राइट्स इश्यू के आधार पर शेयर जारी कर जुटाया जाएगा। इसी के बाद Suven Life Sciences के शेयरों में आज तगड़ी उछाल आई है।
Suven Life Sciences के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 12.70 रुपये या 20 फीसदी की उछाल के साथ 76.20 रुपये के भाव पर बंद हुए।
कंपनी ने बताया कि उसके सभी डायरेक्टर्स, प्रमोटरों, अन्य डेजिग्नेटेड पर्सन और इन डेजिग्नेटेड पर्सन के करीबी रिश्तेदारों के लिए 21 जून से 26 जून के बीच कंपनी के शेयरों की खरीदारी करने पर रोक रहेगी। यह फैसला किसी भी तरह की इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने के लिए किया गया है।
आज की उछाल के बावजूद सुवेन लाइफ साइंसेज के शेयर अभी भी अपने 52 हफ्तों के हाई से करीब 63 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। Suven Life Sciences का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 124.40 रुपये है, जो इसने 8 अक्टूबर 2021 को छुआ था। वहीं इसका 52-हफ्तों का निचला स्तर 62.00 रुपये है, जो इसने 20 जून 2022 को छुआ था।
Suven Life Sciences एक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी है और यह बॉम्ब स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। मंगलवार 21 जून को आई उछाल के बाद कंपनी का कुल मार्केट 1114 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।