Get App

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन के शेयर से निकाल लें 50% मुनाफा! इस टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने दिया नया टारगेट

Suzlon Energy Shares: टेक्निकल एनालिस्ट्स प्रकाश गाबा ने सुजलॉन एनर्जी के निवेशकों को थोड़ा सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सुजलॉन एनर्जी के चार्ट थोड़े स्ट्रेच यानी खिंचे हुए लग रहे हैं और आगे 100 रुपये का स्तर इसके लिए एक मनोवैज्ञानिक बैरियर हो सकता है, जहां पर मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ऐसे में अपने मुनाफा को बचाना जरूरी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 7:00 AM
Suzlon Energy Shares: सुजलॉन के शेयर से निकाल लें 50% मुनाफा! इस टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने दिया नया टारगेट
Suzlon Energy Shares: सुजलॉन के शेयरों ने पिछले पांच महीनों से लगातार पॉजिटिव रिटर्न दिया है

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी के स्टॉक में आपको क्या करना चाहिए? प्रकाश गाबा, जो एक जाने-माने टेक्निकल एनालिस्ट हैं, उनका कहना है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयर 96 रुपये तक पहुंच सकते हैं। लेकिन साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपने इस स्टॉक में मुनाफा बनाया है, तो आपको इस स्तर पर कम से कम 50 फीसदी मुनाफा बुक कर लेना चाहिए। उन्होंने ऐसा क्यों कहा और सुजलॉन के स्टॉक को लेकर आगे कैसा ट्रेंड रहेगा? आइए जानते हैं

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में लगातार तेजी का दौर जारी है। पिछले चार दिनों इस स्टॉक में लगातार 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। यहां तक कि कल जब हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट के बाद स्टॉक मार्केट में उठापटक चल रहा था, तब भी इसने 5 फीसदी की अपनी अपर सर्किट सीमा को छुआ। आज भी यह स्टॉक, लगातार 5वें दिन हरे निशान में बंद हुआ, जो बताता है कि इसका अपट्रेंड कितना मजबूत है।

हालांकि टेक्निकल एनालिस्ट्स प्रकाश गाबा ने यहां निवेशकों को थोड़ा सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सुजलॉन एनर्जी के चार्ट थोड़े स्ट्रेच यानी खिंचे हुए लग रहे हैं और आगे 100 रुपये का स्तर इसके लिए एक मनोवैज्ञानिक बैरियर हो सकता है, जहां पर मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ऐसे में अपने मुनाफा को बचाना जरूरी है।

गाबा ने हमारे सहयोगी न्यूज चैनल 'CNBC-आवाज' पर एक दर्शक के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस स्टॉक में मुनाफा बनाया है, उन निवेशकों को 50% प्रॉफिट बुक कर लेना चाहिए और बाकी शेयरों को 96 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ होल्ड करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें