Get App

Suzlon Energy का शेयर इस स्तर से गिरा नीचे, तो तुरंत बेच दें; टेक्निकल एक्सपर्ट ने दी सलाह

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में इस साल जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस साल की शुरुआत से अबतक इसका भाव दोगुना हो चुका है और इसने करीब 104% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में स्टॉक करीब 250 फीसदी उछल चुका है। बुधवार 28 अगस्त को भी इसके शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी आई और ये करीब 78.55 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 4:49 PM
Suzlon Energy का शेयर इस स्तर से गिरा नीचे, तो तुरंत बेच दें; टेक्निकल एक्सपर्ट ने दी सलाह
Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 70 से नीचे आकर 64 पर है

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में इस साल जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस साल की शुरुआत से अबतक इसका भाव दोगुना हो चुका है और इसने करीब 104% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में स्टॉक करीब 250 फीसदी उछल चुका है। बुधवार 28 अगस्त को भी इसके शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी आई और ये करीब 78.55 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। लेकिन क्या ये तेजी आगे भी जारी रहेगी?" टेक्निकल एनालिस्ट और चार्ट एक्सपर्ट सरवेंद्र श्रीवास्तव ने हमारे सहयोगी 'CNBC-Awaaz' पर एक अहम चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर Suzlon का स्टॉक 71 या 70 रुपये के स्तर से नीचे बंद होता है, तो निवेशकों को तुरंत अपने पोजिशन से बाहर निकल जाना चाहिए।

श्रीवास्तव ने कहा कि Suzlon में फिलहाल जरूर मुनाफा मिल रहा है, लेकिन ऐसे शेयरों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब ये गिरने लगते हैं, तो वे सर्किट में फंस जाते हैं और फिर निवेशकों को अपनी पोजिशन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाता है। इसलिए उन्होंने निवेशकों को ट्रेलिंग स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है, जिसे फिलहाल 71 रुपये पर रखा जाना चाहिए।

टेक्निकल नजरिए से, Suzlon का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 70 से नीचे आकर 64 पर है, जो बताता है कि स्टॉक 'ओवरबॉट' जोन से बाहर हो चुका है।

दूसरे एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें