Rahul Gandhi Portfolio के इस शेयर ने मचाया धमाल, ब्लॉक डील के चलते 12% की ऊंची छलांग

Rahul Gandhi Portfolio: राहुल गांधी ने इस साल लोकसभा चुनाव के पहले जो पर्चा दाखिल किया था, उसमें अपने पोर्टफोलियो का खुलासा किया था। उनके पोर्टफोलियो में एक शेयर ने आज तगड़ी स्पीड पकड़ी। एक ब्लॉक डील के चलते शेयर रॉकेट बन गए। इंट्रा-डे में यह 12 फीसदी से अधिक उछल गया। इस स्टॉक में विदेशी निवेशकों की होल्डिंग काफी तगड़ी है। आपके पास है?

अपडेटेड Aug 28, 2024 पर 11:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राहुल गांधी ने इस साल लोकसभा चुनाव के पहले जो पर्चा दाखिल किया था, उसमें अपने पोर्टफोलियो का खुलासा किया था। इस खुलासे के मुताबिक राहुल गांधी के पोर्टफोलियो में GMM Pfaudler के 1121 शेयर हैं।

Rahul Gandhi Portfolio: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पोर्टफोलियो में कई नामी-गिरामी कंपनियों के स्टॉक्स हैं। उनमें से एक शेयर है केमिकल, फार्मा, फूड और एनर्जी इंडस्ट्री को सर्विसेज देने वाली GMM Pfaudler का। जीएमएम के शेयर एक ब्लॉक डील के चलते रॉकेट बन गए। इंट्रा-डे में यह 12 फीसदी से अधिक उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 3.06 फीसदी के उछाल के साथ 1398.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 12.81 फीसदी उछलकर 1530.80 रुपये के लेवल तक पहुंचता है।

GMM Pfaudler के शेयरों की किस भाव पर हुई ब्लॉक डील

आज 28 अगस्त को जीएमएम के 557.3 करोड़ रुपये के शेयरों की ब्लॉत डील हुई। इसके तहत करीब 41.2 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ जो कंपनी की 9.2 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।यह ब्लॉक डील 1352 रुपये के भाव फ्लोर प्राइस पर हुई जो एक कारोबारी दिन के पहले के क्लोजिंग प्राइस 1352 रुपये से 0.37 फीसदी डिस्काउंट पर है। हालांकि अभी तक सामने नहीं आया है कि इस ब्लॉक डील के तहत किसने शेयरों को बेचा और किसने खरीदा।


Rahul Gandhi के पोर्टफोलियो में कितने शेयर हैं कंपनी के?

राहुल गांधी ने इस साल लोकसभा चुनाव के पहले जो पर्चा दाखिल किया था, उसमें अपने पोर्टफोलियो का खुलासा किया था। इस खुलासे के मुताबिक राहुल गांधी के पोर्टफोलियो में GMM Pfaudler के 1121 शेयर हैं। जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से इसमें म्यूचुअल फंड्स की 10.44 फीसदी और विदेशी निवेशकों की 22.20 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी के कारोबारी सेहत करें तो जून 2024 तिमाही मे इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16.86 करोड़ रुपये से गिरकर 7.54 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान रेवेन्यू 280.15 करोड़ रुपये से फिसलकर 223.09 करोड़ रुपये पर आ गया।

Yes Bank News: 19 साल बाद यस बैंक से विदाई, ऐसे अहम समय पर अमित सुरेका ने दिया इस्तीफा

Airtel, Voda Idea और Indus Towers में निवेश पर अब और मिलेगा प्रॉफिट; ब्रोकरेज ने इस कारण बढ़ाया टारगेट प्राइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।