Suzlon Share Price: विंड टर्बाईन बनाने वाली सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयरों ने एक दिन पहले ब्रोकरेजेज के हाइएस्ट टारगेट प्राइस को पार कर दिया था। बुधवार को इसने 60 रुपये का लेवल पार किया था और आज फिर लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा और यह एक साल के हाई पर पहुंच गया। इस ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली भी हुई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। चार दिनों की लगातार तेजी के बाद 17 फीसदी उछलकर आज 63.74 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। दिन के आखिरी में BSE पर यह 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 61.46 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
