Get App

Suzlon Energy Rights Issue: सुजलॉन एनर्जी का राइट्स इश्यू खुला, शेयर 6% गिरे

सुजलॉन राइट्स इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स को 240 करोड़ शेयर जारी करेगी। हर शेयर का प्राइस 5 रुपये रखा गया है। कंपनी के शेयरधारकों के पास हर 21 शेयरों के एवज में कंपनी के नए 5 शेयर खरीदने का विकल्प है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 1:58 PM
Suzlon Energy Rights Issue: सुजलॉन एनर्जी का राइट्स इश्यू खुला, शेयर 6% गिरे
11 अक्टूबर को दोपहर में 1:34 बजे Suzlon के शेयर का प्राइस 5.88 फीसदी गिरकर 7.20 रुपये था।

Suzlon Energy का राइट्स इश्यू 11 अक्टूबर को खुल गया है। 1,200 करोड़ रुपये के इस इश्यू में कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर खरीदने का मौका दे रही है। यह राइट्स इश्यू 20 अक्टूबर को बंद हो जाएगा।

सुजलॉन राइट्स इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स को 240 करोड़ शेयर जारी करेगी। हर शेयर का प्राइस 5 रुपये रखा गया है। कंपनी के शेयरधारकों के पास हर 21 शेयरों के एवज में कंपनी के नए 5 शेयर खरीदने का विकल्प है। इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 4 अक्टूबर है। इसका मतलब है कि जिन शेयधारकों के पास 4 अक्टूबर तक कंपनी के शेयर होंगे, वे राइट्स इश्यू में हिस्सा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Daily Voice: शॉर्ट टर्म में बाजार रहेगा वोलैटाइल, सस्ते में मिल रहे क्वालिटी शेयरों में करें खरीदारी

कंपनी ने कहा है कि उसके प्रमोटर और प्रमोटर्स ग्रुप ने राइट्स इश्यू के तहत अपने हिस्से के शेयरों को खरीदने का वादा किया है। कंपनी ने कहा है कि राइट्स इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सब्सिडियरी के कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा। कुछ पैसा कंपनी अपनी सामान्य जरूरतें पूरी करने के लिए भी करेगी। Inga Ventures इस इश्यू की लीड मैनेजर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें