Suzlon Shares: तिमाही नतीजे से पहले शेयर सुस्त, ब्रोकरेज का ये है रुझान

Suzlon Energy Shares: विंड टर्बाईन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में फिसलकर रेड जोन में चले गए थे। हालांकि फिर तेजी लौटी और यह ग्रीन जोन में पहुंच गया। आज इसके नतीजे आने हैं तो ऐसे में निवेशकों का रुझान फिलहाल सुस्त है। जानिए कि ब्रोकरेज ने इसमें निवेश को लेकर क्या सलाह दी है और निवेश को लेकर रिस्क क्या है?

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 8:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sulzon ने दमन प्लांट की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है और इतने ही बड़े पॉडिचेरी फैसिलिटी को चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू किया जाएगा।

Suzlon Energy Shares: विंड टर्बाईन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में फिसलकर रेड जोन में चले गए थे। हालांकि फिर तेजी लौटी और यह ग्रीन जोन में पहुंच गया। आज इसके नतीजे आने हैं तो ऐसे में निवेशकों का रुझान फिलहाल सुस्त दिख रहा है। आज BSE पर यह 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 55.07 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 53.50 रुपए के निचले स्तर और 55.45 रुपये के हाई तक पहुंच गया था। कंपनी आज चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून के नतीजे जारी करेगी।

Sulzon का क्या है टारगेट प्राइस?

इस महीने की शुरुआत में 5 जुलाई 2024 को सुजलॉन के शेयर 56.45 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। यह जून 2010 के बाद से इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई थी। हालांकि शेयरों की तेजी थम गई और इस हाई से फिलहाल यह नीचे है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 58 रुपये फिक्स किया है यानी कि इस गिरावट को मौके के तौर पर देखना चाहिए। हालांकि जून तिमाही के नतीजे के बाद एक बार फिर ब्रोकरेज इसे रिव्यू करेगा। ICICI सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 60 रुपये और मॉर्गन स्टैनले ने 58.5 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।


ब्रोकरेज ने सुजलॉन पर क्यों लगाया दांव?

आनंद राठी ने हाल ही में इसके दमन प्लांट का दौरा किया। 2004 में बने इस प्लांट में विंड टर्बाईन के लिए नैकलेस बनता है। सुजलॉन दुनिया भर में 20 गीगावॉट के जितने भी टर्बाईन सप्लाई करती है, उसका 60 फीसदी से अधिक यहीं तैयार होता है। अब चूंकि मांग बढ़ रही है और अगले तीन साल में यह तीन गुना बढ़ सकती है तो ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने दमन प्लांट की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है और इतने ही बड़े पॉडिचेरी फैसिलिटी को चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू किया जाएगा। कंपनी अपने प्लांट को ऑटोमैटिक भी करने की योजना बना रही है। आनंद राठी के मुताबिक बढ़ती मांग से सुजलॉन को अच्छा फायदा मिलेगा। हालांकि रिस्क की बात करें तो ब्रोकरेज के मुताबिक सरकार की प्रतिकूल नीतियों, विंड टर्बाईन जेनेरेटर्स में उम्मीद से कम तेजी और कॉम्पटीशन से कारोबार पर असर पड़ सकता है।

Crypto Market News: क्रिप्टो निवेशकों की बढ़ी आफत, WazirX पर लेन-देन बंद

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।