Get App

Suzlon Energy Share: होगी वापसी या अभी दबाव में ही रहेंगे शेयर? नए निवेशकों के लिए है एंट्री का मौका?

Suzlon Energy के शेयरों ने 12 सितंबर 2024 को 86.04 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया था। हालांकि, अपने हाई से कंपनी के शेयर करीब 16 फीसदी टूट चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह स्टॉक अपने 52-वीक हाई पर वापस लौटेगा? इस सवाल पर टेक्निकल एनालिस्ट्स में मतभेद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 7:34 PM
Suzlon Energy Share: होगी वापसी या अभी दबाव में ही रहेंगे शेयर? नए निवेशकों के लिए है एंट्री का मौका?
Suzlon Energy: पिछले कुछ समय से सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर दबाव में हैं।

Suzlon Energy Share: पिछले कुछ समय से सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर दबाव में हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 11 फीसदी की गिरावट आई है। स्टॉक ने 12 सितंबर 2024 को 86.04 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया था। हालांकि, अपने हाई से कंपनी के शेयर करीब 16 फीसदी टूट चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह स्टॉक अपने 52-वीक हाई पर वापस लौटेगा? इस सवाल पर टेक्निकल एनालिस्ट्स में मतभेद है।

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर में ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, कुछ ने दावा किया कि शेयर को अपने मौजूदा प्राइस पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में ने पिछले एक साल में 129 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

बड़ा ऑर्डर मिलने के बावजूद Suzlon Energy के शेयरों में दबाव

अक्टूबर की शुरुआत में सुजलॉन एनर्जी ने जिंदल रिन्यूएबल्स पावर से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत सुजलॉन 127 विंड टर्बाइन जनरेटर (WTG) हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (HLT) टावरों के साथ उपलब्ध कराएगा, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 3.15 मेगावाट होगी। कहा जा रहा है कि कंपनी टाटा पावर से एक बड़ा ऑर्डर हासिल करने की रेस में भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें