Suzlon Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयर दिन के लो से 6% उछले, इस दिग्गज फंड ने खरीदी हिस्सेदारी

Suzlon Energy Shares: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में सोमवार 13 अप्रैल को मजबूत रिकवरी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से शेयर करीब 6 प्रतिशत तक उछल गया और बाद में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 12:44 PM
Story continues below Advertisement
Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी में अब रिटेल निवेशकों की संख्या बढ़कर 56.26 लाख पहुंच गई हैं

Suzlon Energy Shares: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में सोमवार 13 अप्रैल को मजबूत रिकवरी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से शेयर करीब 6 प्रतिशत तक उछल गया और बाद में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया।

यह तेजी उस समय आई जब रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के दूसरे शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली, जिससे सुजलॉन के स्टॉक को सपोर्ट मिला।

इस बीच कंपनी के हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही के लिए जारी आंकड़ों के मुताबिक, 'मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ETF' अब सुजलॉन एनर्जी के पब्लिक शेयरहोल्डर्स की सूची में शामिल हो गया है।


शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, इस ETF के पास कंपनी की 1.05 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही के अंत में इस फंड का नाम शेयरहोल्डर्स की सूची में नहीं था, जिससे संकेत मिलता है कि या तो इसकी हिस्सेदारी पहले 1 प्रतिशत से कम थी या फिर इसने हाल ही में नई हिस्सेदारी खरीदी है।

वहीं, बाकी म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी भी कंपनी में थोड़ी बढ़कर 4.87 प्रतिशत हो गई है, जो दिसंबर तिमाही में 4.82 प्रतिशत थी।

रिटेल निवेशकों की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। सुजलॉन एनर्जी में अब रिटेल निवेशकों की संख्या बढ़कर 56.26 लाख पहुंच गई हैं। रिटेल निवेशक उन निवेशकों को कहते हैं, जिनकी निवेश सीमा 2 लाख रुपये तक है। दिसंबर तिमाही में यह संख्या 55.67 लाख थी। प्रतिशत के लिहाज से रिटेल हिस्सेदारी 26.2 प्रतिशत से बढ़कर 26.67 प्रतिशत हो गई है।

हालांकि, हालिया तेजी के बावजूद स्टॉक अभी भी अपने उच्च स्तर से काफी नीचे है। सुजलॉन का शेयर अपने हालिया 84 रुपये के पीक से करीब 45 प्रतिशत तक गिर चुका है।

खबर लिखे जाने के समय, सुजलॉन एनर्जी के शेयर सोमवार को करीब 1.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45.8 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखे। दिलचस्प बात यह है कि पिछले चार ट्रेडिंग सेशंस में से तीन में इस स्टॉक में तेजी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- सेंसेक्स-निफ्टी 4 महीने में 15% तक लुढ़के, अब आएगी जोरदार वापसी? रिपोर्ट में दिखे रिकवरी के संकेत

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।