Get App

Suzlon Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयर दिन के लो से 6% उछले, इस दिग्गज फंड ने खरीदी हिस्सेदारी

Suzlon Energy Shares: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में सोमवार 13 अप्रैल को मजबूत रिकवरी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से शेयर करीब 6 प्रतिशत तक उछल गया और बाद में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 12:44 PM
Suzlon Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयर दिन के लो से 6% उछले, इस दिग्गज फंड ने खरीदी हिस्सेदारी
Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी में अब रिटेल निवेशकों की संख्या बढ़कर 56.26 लाख पहुंच गई हैं

Suzlon Energy Shares: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में सोमवार 13 अप्रैल को मजबूत रिकवरी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से शेयर करीब 6 प्रतिशत तक उछल गया और बाद में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया।

यह तेजी उस समय आई जब रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के दूसरे शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली, जिससे सुजलॉन के स्टॉक को सपोर्ट मिला।

इस बीच कंपनी के हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही के लिए जारी आंकड़ों के मुताबिक, 'मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ETF' अब सुजलॉन एनर्जी के पब्लिक शेयरहोल्डर्स की सूची में शामिल हो गया है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, इस ETF के पास कंपनी की 1.05 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही के अंत में इस फंड का नाम शेयरहोल्डर्स की सूची में नहीं था, जिससे संकेत मिलता है कि या तो इसकी हिस्सेदारी पहले 1 प्रतिशत से कम थी या फिर इसने हाल ही में नई हिस्सेदारी खरीदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें