Get App

Suzlon Share Price: ऑर्डर कैंसिल होने के बाद कैसा रहा सुजलॉन का प्रदर्शन, क्या करें निवेशक?

सुजलॉन एनर्जी का 300 MW का ऑर्डर कैंसिल हो गया है। इससे कंपनी को ₹1,800 करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। आइए जानते हैं कि आज सुजलॉन के शेयरों का क्या हाल है और इस पर ब्रोकरेज की क्या राय है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 4:32 PM
Suzlon Share Price: ऑर्डर कैंसिल होने के बाद कैसा रहा सुजलॉन का प्रदर्शन, क्या करें निवेशक?
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में कुछ समय से अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है।

 

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के लिए पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं। कंपनी का 300 मेगावाट (MW) का ऑर्डर कैंसिल हो गया है। इसका सीधा असर कंपनी के विंड टर्बाइन जेनरेटर बिजनेस पर पड़ेगा। इससे कंपनी को लगभग ₹1,800 करोड़ का वित्तीय नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि, इसके बावजूद बुधवार (2 अप्रैल) को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 2.76% की तेजी के साथ 57.29 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

कौन-कौन से ऑर्डर हुए कैंसिल?

सुजलॉन को Vibrant Energy का 99 MW का ऑर्डर रद्द कर दिया गया है। दूसरा बड़ा झटका तब लगा जब एक ग्लोबल यूटिलिटी फर्म से मिला 100 MW का ऑर्डर भी कैंसिल हो गया। यह ऑर्डर 15 दिसंबर 2023 को मिला था। Suzlon ने कहा कि इन कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट्स को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके चलते ये ऑर्डर रद्द हुए। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने अपने ऑर्डर का साइज भी घटा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें