Get App

Swan Energy में ब्लॉक डील के जरिए बिके 12 लाख शेयर, कीमत 5% चढ़ी; लगा अपर सर्किट

Swan Energy Stock Price: स्वान एनर्जी ऑयल एंड गैस के अलावा पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग, रियल एस्टेट और टेक्सटाइल में भी है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत करीब 163 प्रतिशत मजबूत हुई है। कंपनी का मार्केट कैप 21600 करोड़ रुपये है। हाल ही में कंपनी के बोर्ड ने Triumph Offshore Private Ltd में 49 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी की खरीद को मंजूरी दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 4:07 PM
Swan Energy में ब्लॉक डील के जरिए बिके 12 लाख शेयर, कीमत 5% चढ़ी; लगा अपर सर्किट
6 महीने में Swan Energy शेयर की कीमत में 27 प्रतिशत की तेजी आई है।

Swan Energy Share Price: ऑयल एंड गैस सर्विस कंपनी स्वान एनर्जी के शेयरों में 8 जुलाई को 5 प्रतिशत की बढ़त दिखी और अपर सर्किट लग गया। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, एक ब्लॉक डील में कंपनी के 12.2 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। बीएसई पर शेयर सुबह 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 690.75 रुपये पर खुला और अपर सर्किट लग गया।

स्वान एनर्जी शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 782.55 रुपये और निचला स्तर 214.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 21600 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत करीब 163 प्रतिशत मजबूत हुई है। 6 महीने में शेयर की कीमत में 27 प्रतिशत की तेजी आई है। इस साल अब तक शेयर की कीमत 35 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है।

Triumph Offshore में कंपनी खरीदेगी 49% हिस्सेदारी

Swan Energy ऑयल एंड गैस के अलावा पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग, रियल एस्टेट और टेक्सटाइल में भी है। हाल ही में कंपनी के बोर्ड ने Triumph Offshore Private Ltd (TOPL) में 49 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी की खरीद को मंजूरी दी है। यह खरीद 440 करोड़ रुपये में IFFCO (Indian Farmers Fertiliser Cooperative) से की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें