Get App

वीकली एक्सपायरी के दिन बुल्स का जलवा, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

चंदन तपाड़िया का कहना है कि निफ्टी को 17,400 और 17,500 की तरफ जाने के लिए 17,150 के ऊपर बने रहना होगा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2021 पर 9:13 AM
वीकली एक्सपायरी के दिन बुल्स का जलवा, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

आज बाजार में 15 हफ्ते की सबसे शानदार वीकली एक्सपायरी हुई। निफ्टी 158 अंक चढ़कर 17,230 के पार बंद हुआ। सेंसेक्स भी 514 अंको की बढ़त के साथ 57,850 के स्तर को छूने में कामयाब रहा। साथ ही निफ्टी बैंक में 257 अंको की बढ़त दर्ज की गई। आज के सेशन में FMCG,IT और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

आज निफ्टी और मिडकैप नई ऊंचाई पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। मिडकैप में लागातार 8वें दिन तेजी रही। BSE के सभीसेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही। FMCG,IT और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी रही। FMCG इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। रियल्टी इंडेक्स 1 महीने की ऊंचाई पर बंद।

आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी दिखी।  निफ्टी बैंक 257 प्वाइंट चढ़कर 36,831 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 287 प्वाइंट चढ़कर 28,917 पर बंद हुआ।

टेक्निकल व्यू

निफ्टी ने आज एक बुलिश कैंडल बनाया है। इसके अलावा इसने पिछले 4 कारोबारी सत्रों से हायर हाई हायर लो बनाना जारी रखा है। मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपाड़िया का कहना है कि निफ्टी को 17,400 और 17,500 की तरफ जाने के लिए 17,150 के ऊपर बने रहना होगा। नीचे की तरफ इसके लिए 17,050 और 16,900 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें