भारतीय बाजारों में जोश कायम है। आज लगातार दूसरे दिन बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। इसमें बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों का अहम योगदान रहा। सेसेक्स और निफ्टी ने आज 54,465.91 औऱ 16,290.20 का नया हाई छुआ।

भारतीय बाजारों में जोश कायम है। आज लगातार दूसरे दिन बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। इसमें बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों का अहम योगदान रहा। सेसेक्स और निफ्टी ने आज 54,465.91 औऱ 16,290.20 का नया हाई छुआ।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 546.41 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 54,369.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 128.05 अंक यानी 0.79 फीसदी की मजबूत होकर 16,258.80 के स्तर पर बंद हुआ है।
Deen Dayal Investments के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि बाजार ने आज एक तेज उड़ान के साथ शुरुआत की लेकिन 16300 के स्तर के आसपास इसने गहरी सांस लेकर सुस्ताने का फैसला किया। अगर निफ्टी 16300 का स्तर पार कर लेता है तो अब इसके लिए अगला लक्ष्य 16,600 का होगा। अब बाजार के लिए नया सपोर्ट 15700 पर नजर आ रहा है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए इंट्राडे में किसी भी गिरावट या करेक्शन को नई खरीदारी के मौके के रुप में देखना चाहिए।
आज के कारोबार में निफ्टी बैंक और पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुआ। ब्राडर मार्केट पर नजर डालें तो मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स भी नया हाई लगाने के बाद 1 फीसदी टूटकर बंद हुए।
HDFC, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, HDFC Bank और SBI निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Grasim, Titan Company, Tata Motors, Hindalco और Adani Ports टॉप लूजर रहें।
बीएसई पर नजर डालें तो बीएसई के रियल्टी इंडेक्स में आज 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही FMCG, auto, healthcare, IT और oil & gas इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि Bankex 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
इंडिविजुअल स्टॉक्स पर नजर डालें तो आज Bosch, Granules India और Coforge के वॉल्यूम में 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।
ICICI Prudential Life Insurance Company, AU Small Finance Bank और Granules India लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है। Coforge, Bosch and Indus Tower शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला।
बीएसई पर आज 250 से ज्यादा शेयरो ने 52 हफ्ते का नया हाई लगाया। इसमें Wipro, ICICI Bank, Gujarat Gas, DLF और NALCO के नाम शामिल है।
टेक्निकल व्यू
निफ्टी ने डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडल बनाया। साथ ही इसने लगातार 5वें सेशन में हायर हाई और हायर लोज भी बनाया। मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी को 16,400 और 16,500 की तरफ जाने के लिए 16150 के ऊपर टिके रहना होगा। नीचे की तरफ इसके लिए 16100 और फिर 16000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।