आज अत्यधिक वोलेटाइल सत्र में भारतीय इक्विटी बाजार 19 अक्टूबर को चौथे सीधे दिन के लिए उच्च स्तर पर बंद होने में कामयाब हुए। सेंसेक्स 146.59 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 59,107.19 पर बंद हुआ। निफ्टी 25.30 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,512.30 पर बंद हुआ।
Geojit Financial Services के विनोद नायर ने कहा कि यूके में 40 साल के हाई सीपीआई के बाद यूरोपीय बाजारों की रैली में बाधा नजर आई। हालांकि मजबूत अमेरिकी बाजार अच्छे कॉर्पोरेट नतीजों की घोषणाओं के कारण घरेलू बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड को बनाए रखने में मदद कर रहा है।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की कल के लिए निफ्टी पर राय
वैश्विक बाजारों में जैसे ही सतर्कता बरती गई भारतीय इंडेक्सेस स्थिर बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निवेशक ज्यादातर चुनिंदा खरीदारी में लगे रहे।
तकनीकी रूप से, निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटा बेयरिश कैंडल बनाया। लेकिन बाजार का शार्ट टर्म टेक्स्चर अभी भी पॉजिटिव नजर आ रहा है।
श्रीकांत चौहान ने कहा कि हमारा मानना है कि निफ्टी के लिए 17,400 पर अहम सपोर्ट जोन होगा। अगर इंडेक्स इसके ऊपर कारोबार करता है तो निकट भविष्य में यह 17,600-17,700 के स्तर तक जा सकता है। दूसरी ओर 17,400 के नीचे जाने पर इसका अपट्रेंड कमजोर होगा।
Religare Broking के अजीत मिश्रा की कल के लिए निफ्टी पर राय
बाजार एक वोलेटाइल सत्र में मामूली रूप से बढ़त के साथ बंद हुआ। शुरुआती तेजी के बाद निफ्टी में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिली। इसका कारण ये रहा कि निवेशकों ने मुनाफावसूली करना पसंद किया। इसकी वजह से बाजार बंद होने के समय निफ्टी 17,512 के स्तर पर आ गया।
अजीत मिश्रा ने कहा कि निफ्टी में कुछ कंसोलिडेशन के संकेत मिल रहे हैं, जो कि इसके लिए हेल्दी रहेगा। ग्लोबल इंडेक्सेस विशेष रूप से अमेरिकी इंडेक्सेस रडार पर बने रहेंगे। सभी सेक्टर इस मूव में योगदान दे रहे हैं। इसलिए मौजूदा नतीजों के सीजन को ध्यान में रखते हुए अच्छे स्टॉक चुनने पर फोकस करना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )