मार्केट की तेजी में दो एक्सपर्ट्स ने मचाया धमाल, सिर्फ 2 दिनों में कमाया 10% रिटर्न, जानें आज कहां की खरीदारी

खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर जहां ट्रेड लेकर निवेशक जोरदार कमाई कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
बृजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 10.8% का रिटर्न दिया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI कैपिटल के बृजेश ऐल, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और राजन शाह के बीच मुकाबला होगा। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

    KHILADI TOP TRADES DAY-2

    दूसरे दिन की बृजेश ऐल की टॉप कॉल TVS Motor रही जिसने 2.4% का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की अमित सेठ की टॉप कॉल BEL रही जिसने 3.3% का रिटर्न दिया


    दूसरे दिन की राजन शाह की टॉप कॉल Mahindra Logistics रही जिसने 2.6% का रिटर्न दिया

    KHILADI DAY 2 RETURN

    दूसरे दिन की समाप्ति पर बृजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 10.8% का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 9.3% का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की समाप्ति पर राजन शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 0.99% का रिटर्न दिया

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    IDBI कैपिटल के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY V-Guard Industries

    बृजेश ने कहा कि इसमें 254.5 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 250 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY DLF

    अमित ने इस स्टॉक में 376 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 365 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 395 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Anupam Rasayan

    राजन ने कहा कि इस स्टॉक में 761 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 805 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 740 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Hot Stocks: एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, अपार इंडस्ट्रीज और ट्यूब इनवेस्टमेंट्स में 2-3 हफ्तों में होगी बंपर कमाई, जानें कैसे

    IDBI कैपिटल के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY IRCTC

    बृजेश ने कहा कि इसमें 748 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 769 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 732 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Allcargo Logistics

    अमित ने इस स्टॉक में 425 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 410 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 460 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।