सेबी टेकओवर से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकता है। इसके तहत जिस कंपनी का अधिग्रहण हो रहा है, उसके लिए अधिग्रहण करने वाली कंपनी के बारे में मु्ख्य जानकारियां शेयर करना जरूरी हो सकता है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। टेकओवर कोड रेगुलेशंस के रिव्यू के दौरान इस मसले को शामिल किया जा सकता है।
